{"_id":"696164305dfbae9af10b929e","slug":"heavy-fog-causes-bike-rider-to-lose-control-dies-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-168782-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घने कोहरे के कारण अनियंत्रित हुआ बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घने कोहरे के कारण अनियंत्रित हुआ बाइक सवार, मौत
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण कोमल चौराहे पर ठेला से टकराने से हुआ हादसा
फरेंदा। बृजमनगंज क्षेत्र के कोमल चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बड़डार के झिंगुरीजोत निवासी अमित साहनी (22) अपनी बाइक से कोमल चौराहे से जरलहवां की तरफ जा रहे थे। मोड़ पर मुड़ने के दौरान घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर वह सड़क के किनारे खड़े ठेला से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।