फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Health workers became aware of their responsibilities

Maharajganj News: जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक हुए स्वास्थ्यकर्मी

Fri, 19 Jan 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 19 Jan 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Health workers became aware of their responsibilities
महराजगंज। बृहस्पतिवार को शहर के सीएचसी सभागार में आशा, एएनएम व सीएचओ को जिम्मेदारियों के प्रति प्रशिक्षित किया गया। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सूर्य प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण देते हुए स्वास्थ्यकर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व कम से कम चार बार जांच, चार बार हीमोग्लोबिन जांच, गम्भीर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं का उपचार, लिंगानुपात जन्म के समय, संस्थागत प्रसव, जन्म के एक घंटे के अन्दर स्तनपान, जन्म के समय जीवित जन्मे बच्चे का वजन करना, 9 से 11 माह की आयु के शिशुओं का पूर्ण प्रतिरक्षीकरण, क्षय रोग के संभावित रोगियों का चिन्हींकरण, क्षय रोग के पुष्ट रोगियों का उपचार आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान यूनिसेफ की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रिमझिम, नीलम यादव, मंजू पटेल, पूनम, बबिता मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed