फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Health team reached Dairia Effected area

स्वास्थ टीम ने डायरिया प्रभावित मोहल्लों का किया दौरा

Mon, 27 Dec 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Health team reached Dairia Effected area
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डायरिया प्रभावित मोहल्लों का दौरा किया
विज्ञापन

सिसवां बाजार (महराजगंज)। कस्बे के कई मोहल्लों में डायरिया का प्रकोप है। अब तक 15 से ज्यादा लोग जिला अस्पताल व प्राइवेट चिकित्सक से इलाज करा रहे हैं। वहीं, दो मरीजों को गंभीर अवस्था में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जबकि जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर के डायरिया प्रभावित परिवारों से मिल कर दवाएं दीं व पानी में क्लोरीन के टैबलेट डाले गए।

डॉ. मनोज कुशवाहा ने बताया कि सोमवार को भी तीन मरीज आए थे, जिनका उपचार कर घर भेज दिया गया है। सिसवां में लगभग एक सप्ताह से मिसकारी टोला, नौका टोला, गोपालनगर सहित कई मोहल्लों में डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है। प्रभावित मरीजों को स्थानीय पीएचसी पर उपचार के उपरांत जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहां से गोपालनगर के अंशदीप (2) व अमरपुरवा निवासी सुभाष (50) की हालत बिगड़ने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, विशाल, पूनम केसरी, बैजनाथ यादव, श्रवण यादव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मामला प्रकाश में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका प्रशासन सतर्क हो गया है। सोमवार को जिले के स्वास्थ्य टीम ने नगर में पहुंच कर मोहल्ले में प्रभावित परिवारों से मिल कर दवाओं का वितरण किया और पानी में क्लोरीन के टैबलेट डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed