{"_id":"648a21c3ac4491a01b012dc4","slug":"health-problem-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-148-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोगों की पहचान व रोकथाम का उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोगों की पहचान व रोकथाम का उपाय बताए
Thu, 15 Jun 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गन्ना शोध संस्थान सेवरही से गन्ना वैज्ञानिकों ने सिसवा आईपीएल चीनी मिल परिक्षेत्र के खेतों में भ्रमण कर गन्ना फसल का निरीक्षण किया। बुधवार को गन्ना शोध केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. वाईवी भारती, डॉ. विनय मिश्रा ने चीनी मिल सिसवा बाजार क्षेत्र में गन्ना फसल का निरीक्षण कर उपस्थित किसानों को कीट, रोगों की पहचान व रोकथाम का उपाय बताया। साथ ही क्षेत्र में गन्ना बीज नर्सरी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान गन्ना प्रबंधक कर्मवीर सिंह, उप गन्ना प्रबंधक विजेंद्र राणा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन