फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   health

घर-घर जाएंगे, दरवाजा खटखटाएंगे, बीमारी भगाएंगे

Thu, 29 Aug 2019 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
health
घर-घर जाएंगे, दरवाजा खटखटाएंगे, बीमारी भगाएंगे
विज्ञापन

दो सितंबर से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में दो सितंबर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान का तीसरा चरण शुरू होगा। आगामी 14 सितंबर तक जहां दस्तक अभियान चलेगा, वहीं 30 सितंबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे, दरवाजा खटखटाएंगे तथा दिमागी बुखार से निपटने के तरीके बताएंगे।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के दौरान वेक्टर नियंत्रण, साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने, शुरू पेयजल उपलब्ध कराने, जन संवाद द्वारा जागरूकता लाने संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित कराने के लिए आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम तथा शिक्षा विभाग के लोगों को प्रशिक्षित भी किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि दो से 14 सितंबर तक चलने वाले दस्तक अभियान के तहत विशेष संचारी रोग नियंत्रण के लिए अंतर विभागीय गतिविधियां जारी रहेंगी। इसके साथ-साथ आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर दरवाजा खटखटाएंगी। दरवाजों पर स्टीकर लगाएंगी तथा लोगों को दिमागी बुखार से बचाव तथा इसके उपचार के बारे में जागरूक करेंगी। दस्तक अभियान को प्रभावी बनाने में क्षेत्रीय कार्यकर्ता जैसे आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम, शिक्षक तथा ग्राम प्रधान की अहम भूमिका है। अभियान में बुखार के रोगियों को नजदीक के सरकारी अस्पताल में उपचार कराए जाने पर विशेष बल दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो से 30 सितंबर तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान में विभिन्न विभागों की सहभागिता होगी। इन विभागों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास, पंचायती राज, वेक्टर कंट्रोल, शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, जल निगम, दिव्यांगजन विभाग, कृषि, सिंचाई, पशुपालन आदि शामिल हैं.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed