{"_id":"60c8ee768ebc3ec8516b11d0","slug":"havy-rain-in-district-maharajganj-news-gkp398236553","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सड़को पर जलभराव ,घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सड़को पर जलभराव ,घरों में घुसा पानी
विज्ञापन
बारिश से सड़कों पर जलभराव, घरों में घुसा पानी
महराजगंज। जिले में करीब 15 घंटों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते जहां मुख्य शहर से लेकर सीमावर्ती गांवों की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस समस्या से कई घरों में पानी घुस गया है जिससे आम लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से बैठवलिया गांव के घरों में पानी घुस गया। वहीं, निचलौल बहुआर मार्ग पर जलभराव है। सोमवार की शाम से मंगलवार रात तक रुक-रुक कर हुई बारिश से शहर के लोहिया नगर, सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल गेट, दुर्गा मंदिर के सामने, आबकारी परिसर, बस स्टेशन, राजीव नगर सहित अन्य जगहों पर जलभराव हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने बताया कि आफीसर्स कालोनी से पानी निकलाने के लिए पंपिंगसेट लगाया गया है। इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सो में जलभराव को दूर करने के लिए कारगर इंतजाम किया गया है।
बारिश से धान की नर्सरी बर्बाद, किसान चिंचित
महराजगंज। जिले में सोमवार की शाम से मंगलवार की शाम तक रुक-रुक कर हुई बारिश से निचलौल इलाके में धान की शुरुआती फसल चौपट हो गई है। बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। खेतों में पानी भरने से किसानों की धान की नर्सरी करीब 60 फीसदी तक नुकसान हो चुकी है। जबकि नर्सरी चौपट होने से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि सोमवार की सुबह आठ बजे तक जिले के सदर क्षेत्र में भारी वर्ष 105, नौतनवां में 93.5 और फरेंदा में मध्यम वर्षा 38 मिलीमीटर बारिश हुई है। अभी भी जिले में आगामी दो से तीन दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
निचलौल क्षेत्र के किसान सुभाष पटेल, सुरेश, बेचई गुप्ता, इजहार अली सिद्दीकी ने बताया कि बारिश से खेत में जलभराव है। खेत से पानी नहीं निकला तो धान की नर्सरी बर्बाद जाएगी। विगत दिनों हुई बारिश से मेंथा की फसल बर्बाद हो गई थी।
कृषि विज्ञान केंद्र बसूली के कृषि वैज्ञानिक डॉ. विजय चंद्रन ने कहा कि अधिकांश किसानों की धान की नर्सरी अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हो हुई थी। बारिश में खेतों में जलभराव हो गया है। इससे 60 फीसदी तक धान की नर्सरी बर्बाद हो सकती है।