{"_id":"64fccfa71d4a62b4450404d4","slug":"hast-gautam-becomes-american-citizen-after-submitting-refugee-application-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-5473-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शरणार्थी आवेदन जमा करने के बाद अमेरिकी नागरिक बना हस्त गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शरणार्थी आवेदन जमा करने के बाद अमेरिकी नागरिक बना हस्त गौतम
विज्ञापन
मैक्सिको से अमेरिकी देश बेलीज के रास्ते अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में दाखिल हुआ था
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नेपाली मूल के अमेरिकी नागरिक हस्त गौतम नेपाल पैरा ओलंपिक कमेटी का महासचिव था। जिसमें उसे अमेरिका जाने का मौका मिला। वहां से लौटने के नौ साल बाद वह ऑन अराइवल बीजा लेकर सिंगापुर पहुंचा। वहां से वह मैक्सिको से अमेरिकी देश बेलीज के रास्ते अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में दाखिल हुआ और शरणार्थी आवेदन जमा करने के बाद अमेरिकी नागरिक बन गया।
जानकारी के अनुसार, हस्त गौतम नेपाल में माओवादी सशस्त्र संघर्ष से प्रभावित रुकुम, रोल्पा और डांग शहर के लोगों को अवैध प्रवेश में सक्रिय रहा है। नेपाली मूल के अमेरिकी नागरिक हस्त गौतम के खिलाफ पांच अलग-अलग मामले दर्ज हैं। हस्त गौतम मूल रूप से नेपाल रुकुम जिले के निवासी है। अमेरिका की नागरिकता लेने के बाद वह नेपाल आया और अवैध रूप से भारत में प्रवेश के दौरान नेपाल सीमा में ही पकड़ा गया। नेपाल में मानव तस्करी के बीते कुछ वर्षों में कई ऐसे मामले आए हैं, जिसमें कुछ माह पूर्व शरणार्थियों के रूप में नेपाली नागरिकों को अमेरिका भेजने के मामले में नेपाल पुलिस ने कई लोगों को दर्जनों युवकों से मोटी रकम लेने के बाद अमेरिका नहीं भेजने की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया था।
इस मामले में अब भी कई प्रभावशाली नेता जेल में हैं। नेपाल में मानव तस्करी एक बढ़ता हुआ आपराधिक इतिहास है जो नेपाल के अलावा मुख्य रूप से एशिया और मध्य पूर्व के कई अन्य देशों को प्रभावित कर रहा है। जिसमें मुख्य रूप से जबरन श्रम और यौन तस्करी के शिकार पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाया जाता रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नेपाल में मानव तस्करी के खिलाफ कठोर कानून
नेपाल के संविधान में विशेष रूप से समानता का अधिकार और शोषण से मुक्ति का अधिकार सूचीबद्ध है। शोषण के विरुद्ध अधिकार विशेष रूप से व्यक्तियों की तस्करी पर रोक लगाता है। नेपाल से मानव तस्करी किसी व्यक्ति को बेचने के इरादे से नेपाल से निकालने की अनुमति नहीं है। कानूनी अभिभावक से वंचित कोई व्यक्ति जो 16 वर्ष से कम आयु का है या मानसिक रूप से बीमार है, उसे उसके कानूनी अभिभावक से जबरदस्ती अलग नहीं किया जा सकता। पकड़े जाने पर 20 वर्ष की कैद और आजीवन कारावास के सजा का प्रावधान है।