फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Harishchandra President, General Secretary Rajkumar

हरिश्चंद्र अध्यक्ष, महामंत्री राजकुमार

Fri, 01 Jan 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Fri, 01 Jan 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद के तीन और महामंत्री पद के दो प्रत्याशी आमने सामने रहे। शेष सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर हरिश्चन्द्र पांडेय को 30 मतों से जीत मिली जबकि 33 मत से राजकुमार मिश्र महामंत्री चुने गए।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दीनानाथ चौधरी, हरिश्चन्द्र पाण्डेय और अभयनन्दन मिश्र चुनाव मैदान में रहे। बार एसोसिएशन के 61 सदस्यों वाले संगठन में 60 सदस्यों ने अपने मतों का प्रयोग किया। जिसमें हरिश्चन्द्र  पाण्डेय को 30 मत, दीनानाथ चौधरी को 18 और अभनन्दन मिश्र को 12 मत मिले। सबसे अधिक 30 मत प्राप्त कर हरिश्चन्द्र विजयी रहे।
विज्ञापन


महामंत्री पद के लिए राजकुमार मिश्र व नागेन्द्र कुमार सिंह आमने सामने रहे। सभी पड़े मतों में दो अवैध पाए गए। राजकुमार मिश्र को 33 और नागेन्द्र सिंह को 25 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर राजकुमार मिश्र चुनाव जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिग्विजय नरायन, उपाध्यक्ष कृष्णमोहन मिश्र व सच्चिदानन्द विश्वकर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार तिवारी, संयुक्त मंत्री दुर्गेश प्रसाद व प्रवीण चंद पाण्डेय, कोषाध्यक्ष डेबा प्रसाद गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र नाथ मिश्र, विजय कुमार, ओम प्रकाश उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित किये गये। विजयी प्रत्याशियों की  घोषणा चुनाव आयुक्त सरयू प्रसाद पांडे व शम्भू शरण त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed