{"_id":"6159e5cd8ebc3e7637774802","slug":"hangama-in-prayar-assembly-maharajganj-news-gkp411598370","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित बस्ती में प्रार्थना सभा होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित बस्ती में प्रार्थना सभा होने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुसूचित बस्ती में धार्मिक प्रार्थना सभा होने पर हंगामा
पनियरा (महराजगंज)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुरवां के नसीराबाद अनुसूचित जाति की बस्ती में एक व्यक्ति के घर पर दर्जनों की संख्या में उपस्थित महिलाएं व पुरुष एक धर्म विशेष की प्रार्थना कर रहे थे। इस बीच दो दर्जन युवकों ने वहां पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया जिससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। माहौल को गरम देखकर मौजूद महिलाएं उस स्थान से चली गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ कर थाने पर ले गई। मौके पर शांति व्यवस्था के लिए दो पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
गांव के लोगों का कहना है कि यीशु मसीह की धार्मिक प्रार्थना सभा विगत दो तीन साल से यहां पर हो रही थी। गरीब महिलाओं एवं पुरुषों को बीमारी को ठीक करने के बहाने बुलाया जाता है। इसके माध्यम से लोग यीशु मसीह के बारे में प्रचार- प्रसार करते हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि धर्म परिवर्तन की सूचना गलत है। समूह की कुछ महिलाएं वहां इकट्ठा थीं। दो लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है।
सीओ सदर अजय कुमार सिंह चौहान ने बताया कि रतनपुरवा गांव में पुलिस पहुंची थी जिसमें मौके से दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।