फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   habitate first then administration will demolish encroachment

आशियाना उजाड़ने से पहले बसाने की व्यवस्था करेगा प्रशासन

Sun, 31 Jul 2022 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
habitate first then administration will demolish encroachment
आशियाना उजाड़ने से पहले बसाने की व्यवस्था करेगा प्रशासन
विज्ञापन

निचलौल। एसडीएम सत्य प्रकाश मिश्रा ने कहा है कि क्षेत्र के मैरी गांव में पोखरी से अतिक्रमण हटाने से पहले संबंधित लोगों के लिए जगह की व्यवस्था की जाएगी। बरसात के बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा
क्षेत्र के मैरी गांव में पोखरी से अतिक्रमण हटवाने की तीसरी नोटिस मिलने के बाद शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे एक पीड़ित महिला बिलखते हुए तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय के गेट पर पहुंची। कार्यालय गेट पर मौजूद एसडीएम के अर्दली ने महिला को एसडीएम से मिलने से रोक दिया।
विज्ञापन

मैरी निवासी बसंती देवी ने बिलखते हुए कहा कि महज पांच डिस्मिल भूमि है। जिसमें लगी फसल हर बार बरसात में बाढ़ आने से बह जाती है। पति संतोष परदेश में रहकर तीन बच्चों सुंगधा नौ वर्ष,संजीत चार वर्ष और रंजीत दो वर्ष के परिवरिश के लिए मजदूरी करते हैं। उनके पास आवास के लिए कोई भूमि नहीं है। लंबे समय से ग्राम सभा स्थित पोखरी की भूमि पर बने मकान में रहती हैं। अधिकारियों द्वारा उक्त भूमि को खाली करने के लिए तीसरी बार नोटिस भेजी गई है। नोटिस में चेताया गया है कि अगर जल्द भूमि खाली नही की गई तो मकान जेसीबी मशीन से गिरवा दिया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम सत्य प्रकाश मिश्रा ने कहा कि बरसात बाद पीड़िता के लिए जगह की व्यवस्था कर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed