{"_id":"6a3689c9972ee173df0d73f9","slug":"grief-over-the-passing-of-gita-press-chairman-keshoram-agrawal-2026-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आर्ट पेपर धार्मिक पुस्तकें प्रकाशित करने में केशोराम अग्रवाल का अहम किरदार- कोलकाता में हुआ निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आर्ट पेपर धार्मिक पुस्तकें प्रकाशित करने में केशोराम अग्रवाल का अहम किरदार- कोलकाता में हुआ निधन
Sat, 20 Jun 2026 06:08 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Sat, 20 Jun 2026 06:08 PM IST
सार
गीता प्रेस गोरखपुर के ट्रस्ट बोर्ड के चेयरमैन केशोराम अग्रवाल का निधन कोलकाता में 97 वर्ष की उम्र में 16 जून को उनके आवास पर हो गया। इसको लेकर गीता प्रेस गोरखपुर मेंं शोक की लहर है। 16 जून को ही गोरखपुर गीता प्रेस के लीला चित्र मंदिर में शोक के साथ कीर्तन किया गया।
विज्ञापन
चेयरमैन केशोराम अग्रवाल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
धार्मिक पुस्तकों के प्रकाशन में गीता प्रेस ने देश-विदेश में अपनी ख्याति बनाई है और धार्मिक पुस्तकों को घर-घर तक पहुंचाने में सफलता पाई है। गीता प्रेस के दिवंगत चेयरमैन केशोराम अग्रवाल ने धार्मिक पुस्तकों को आर्ट पेपर पर प्रकाशित करने में अहम भूमिका निभाई है।
गीता प्रेस ने पिछले पांच वर्षों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक पुस्तकों व ग्रंथों को आर्ट पेपर पर रंगीन प्रकाशन किया है। इसमें रामचरित मानस व शिव पुराण प्रमुख हैं। इसके साथ ही पहली बार गीता प्रेस ने कल्याण पत्रिका का प्रकाशन भी आर्ट पेपर पर रंगीन किया है। इसके साथ ही कई पुस्तकों व ग्रंथों को नेपाली भाषा में प्रकाशित किया गया है जो गीता प्रेस ट्रस्ट के दिवंगत चेयरमैन केशोराम अग्रवाल के कार्यकाल में मिली उपलब्धि को दर्शता है।

इसके साथ ही गीता प्रेस का विस्तार करने के लिए गीडा में जमीन सरकार की ओर से दी गई जिससे गीता प्रेस के पुस्तकों के प्रकाशन की रफ्तार दोगुनी होगी। यानी विगत पांच वर्षों में गीता प्रेस ने तेजी से बुलंदियों को छुआ है जो दिवंगत चेयरमैन केशोराम अग्रवाल को सच्ची श्रद्धांजलि है।
परिवार में दो बेटे और बेटियां शामिल
केशोराम के परिवार में उनके बड़े बेटे परीक्षित अग्रवाल, छोटे बेटे गौरांग अग्रवाल, बेटियां मीरा पटवारी और बृंदा अग्रवाल शामिल हैं। गौरांग अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्था के संस्थापक और संचालक हैं।

गीता प्रेस में पीएम मोदी के स्वागत में भी थे चेयरमैन केशोराम अग्रवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गीता प्रेस के चेयरमैन केशोराम अग्रवाल के निधन से शोक
गीता प्रेस गोरखपुर के ट्रस्ट बोर्ड के चेयरमैन केशोराम अग्रवाल का निधन कोलकाता में 97 वर्ष की उम्र में 16 जून को उनके आवास पर हो गया। इसको लेकर गीता प्रेस गोरखपुर मेंं शोक की लहर है। 16 जून को ही गोरखपुर गीता प्रेस के लीला चित्र मंदिर में शोक के साथ कीर्तन किया गया।
गीता प्रेस की ओर से चेयरमैन केशोराम अग्रवाल के निधन की जानकारी बृहस्पतिवार 18 जून को दी गई। गीता प्रेस से मिली जानकारी के अनुसार, केशोराम अग्रवाल विगत 1983 से गीता प्रेस के ट्रस्टी थे। वह मूल रूप से राजस्थान के कोटा के निवासी थे। लंबे समय से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और इस संस्था के सुचारू संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

गीता प्रेस के प्रति उनका समर्पण का भाव था। विगत पांच साल पहले 2021 में वर्तमान चेयरमैन राधेश्याम अग्रवाल के निधन पर उन्हें गीता प्रेस गोरखपुर के ट्रस्ट बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया था। इसके बाद गोरखपुर में आयोजित गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह के शुभारंभ के समय चार जून 2022 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन पर उनका स्वागत किए थे।
कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद शताब्दी वर्ष समारोह के समापन के अवसर पर सात जुलाई 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गीता प्रेस में आगमन हुआ था। इस दौरान भी केशोराम अग्रवाल कार्यक्रम में मौजूद रहे और पीएम का स्वागत किए। इसी साल जनवरी में कल्याण के शताब्दी अंक के विमोचन का कार्यक्रम हरिद्वार में हुआ था।

इस कार्यक्रम से भी केशोराम अग्रवाल की स्मृतियां जुड़ी हैं। उन्होंने गीता प्रेस को जीवन का 43 साल दिया है, उनके मार्ग दर्शन में गीता प्रेस बुलंदियों पर पहुंचा। गीता प्रेस को विस्तार के लिए गीडा में जमीन भी मिली। बताया जा रहा है कि ट्रस्ट की ओर से नए चेयरमैन की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
परिवार में दो बेटे और बेटियां शामिल
केशोराम के परिवार में उनके बड़े बेटे परीक्षित अग्रवाल, छोटे बेटे गौरांग अग्रवाल, बेटियां मीरा पटवारी और बृंदा अग्रवाल शामिल हैं। गौरांग अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्था के संस्थापक और संचालक हैं।
परिवार में दो बेटे और बेटियां शामिल
केशोराम के परिवार में उनके बड़े बेटे परीक्षित अग्रवाल, छोटे बेटे गौरांग अग्रवाल, बेटियां मीरा पटवारी और बृंदा अग्रवाल शामिल हैं। गौरांग अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्था के संस्थापक और संचालक हैं।
गीता प्रेस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गीता प्रेस के चेयरमैन केशोराम अग्रवाल के निधन से गीताप्रेस को अपूर्णीय क्षति हुई है। केशोराम अग्रवाल अपना पूरा जीवन गीता प्रेस को न्योछावर कर दिया। उनके निधन से पूरा गीताप्रेस परिवार शोकाकुल है: देवी दयाल अग्रवाल, ट्रस्टी, गीताप्रेस
गीता प्रेस के चेयरमैन केशोराम अग्रवाल ने गीता प्रेस को बुलंदियों पर पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके मार्गदर्शन में गीताप्रेस का शताब्दी वर्ष समारोह हुआ व हरिद्वार में कल्याण का शताब्दी अंक विमोचन कार्यक्रम हुआ: लालमणि तिवारी, प्रबंधक, गीताप्रेस