{"_id":"616f021365a184704d701b7b","slug":"great-enthiusm-eid-milad-un-nabi-celabarated-maharajganj-news-gkp4134716104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-ए-मिलाद-उन-नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी : हर्षोल्लास से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
महराजगंज। शहर से लेकर गांव तक जिले के विभिन्न इलाकों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रीति रिवाज के साथ जुलूस निकाला गया। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। इस दौरान तकबीर अल्लाहो अकबर, हुजूर की आमद मरहबा जैसी सदाएं वातावरण में गूंज रही थीं।
शहर में मदरसे से निकला जुलूस गोरखपुर रोड, कॉलेज रोड एवं फरेंदा रोड से होकर आगे बढ़ा। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार सिंदुरिया स्थित मदरसा हुसैनिया फैजुल उलूम के प्रांगण में परसामीर, पतरेंगवा, पिपरा कल्याण, परसाचक गोबरही, अमतहा, कुइयां कंचनपुर का जुलूस सिंदुरिया चौराहे पर आया। यहां से मिलन होने के बाद सिंदुरिया स्थित मदरसे पर पहुंचा। जुलूस में ट्रॉली ट्रैक्टर एवं चार पहिया वाहनों की दो किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। सिंदुरिया स्थित मदरसे पर जश्न-ए-मिलाद मिलाद की महफिल सजाई गई। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद की यौम-ए-पैदाइश की खुशी में उनके जीवन पर रोशनी डाली गई। उनके शान में नात शरीफ (धार्मिक गीत) पढ़ा गया। अंत में सलाम पढ़कर सभी लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बारह रव्विल उल अव्वल की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर सदर अलीराजा खान, प्रबंधक शहाबुद्दीन, दब्बीर हसन, शाकिर अली आदि मौजूद रहे।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में जश्ने इदुलमिलादुनबी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया गया। लोगों ने आंबेडकर तिराहा, विष्णु मंदिर तिराहा, बैंक रोड, मिल गेट, भैया फरेंदा, परसाबेनी, उदितपुर सहित शनिचरी ढाला पर जश्न मनाया। वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंश जायसवाल जुलूस में शामिल हुए।
विज्ञापन
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार बारह रबीउल अव्वल के अवसर पर मंगलवार सुबह युवाओं द्वारा नगर में बाइक जुलूस निकला। नगर के जयहिंद चौराहा से शुरू हुआ बाइक जुलूस अस्पताल तिराहा, जायसवाल मोहल्ला, काली मंदिर रोड, पुरानी नौतनवां, स्टेशन चौराहा, घंटाघर होते हुए वापस गांधी चौक पर पहुंचकर समाप्त हो गया। इस दौरान शाह आलम, मोकार्रम अंसारी, नफीस अरमानी, दिलशेर कुरैशी, दानिश अंसारी, अतीक, मोनू, एखलाक अहमद, आजाद कुरैशी, मोहम्मद आशिफ, बबलू राइन, राजा क़ुरैशी आदि मौजूद रहे।
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार हरदीडाली में मदरसे से जुलूस निकलकर चौराहे से होते हुए फिर मदरसे पर पहुंचा। इस मौके पर मुहम्मद रजा, कलामुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे। परतावल प्रतिनिधि के अनुसार कोटवा पिपरिया में स्थित दारुल उलूम अहले सुन्नत मदरसा से सादगी के साथ जुलूस निकला। पिपरिया गांव होते हुए कोटवा परतावल के बभनौली गांव होते हुए महाराजगंज रोड से पुन: पिपरिया टोला पर समाप्त हुआ। कोटवा पिपरिया मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना मतलूब ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए छोटा जुलूस निकाल कर पैगंबर मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश मनाई गई। इस दौरान मौलाना मतलूब, आलमगीर, कारी फुरकान, मास्टर जियाउद्दीन,आरिफ हुसैन, सफीकउल्ला, हाफिज जहीर मौजूद रहे।
चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकाला गया। अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पडरहवा, बनवाटारी का जुलूस एक से निकलकर दूसरे गांव होकर लौटा। बैरिया बाजार का जुलूस पैसिया बाबू कौलही होकर वापस हुआ। लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार हथियागढ़, पड़रहवा, मोहनापुर, पैसिया ललाइन, पुरन्दरपुर सोनबरसा आदि मदरसा के बच्चों व अभिभावकों ने जलूस बाजार का भ्रमण किया। इस मौके पर नुरुलहोदा, असलम, शमशुल कमर, अमीरुलाह खान, शमशाद, अतहर, तौहीद आदि मौजूद रहे। कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार बृजमनगंज मार्ग लोटन मार्ग कोल्हुई नौतनवां मार्ग होते हुए जुलूस पूरे बाजार में भ्रमण किया। इस दौरान एसपी प्रदीप गुप्ता सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। इस मौके पर हजरत मोहम्मद बरकत हुसैन, आजमत, हजरत हाफिज, महताब आलम, हजरत मौलाना, आसिफ रजा, मुनीर आलम आदि मौजूद रहे।
घुघली प्रतिनिधि के अनुसार घुघली मदरसा अरबिया अहले सुन्नत से जुलूस शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए मिल गेट तक पहुंचा। जिला पंचायत सदस्य इस्तखार खां ने मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए मोहम्मद साहब के मार्गों पर चलने की अपील की। सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत सोनौली जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस में नौतनवां विधायक अमनमणि त्रिपाठी और सोनौली चेयरमैन प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी शामिल हुए। अजय उर्फ बबलू सिंह, बेचन प्रसाद, प्रदीप नायक, अमीर आलम,आशुतोष त्रिपाठी, सचिन, ताहिर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
मुजुरी प्रतिनिधि के अनुसार पनियरा क्षेत्र में मुस्लिम स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन आफ इंडिया के तरफ से निकला जुलूस अटकहिया, पनियरा कस्बा होते हुए बसडीला पहुंचा। अटकहिया, बरगदवां, डिंगुरी, ठौठवा, मौलागंज, गिरगिटियां सहित क्षेत्र के तमाम जगहों पर जुलूस निकला।
शिवभक्तों ने जुलूस में प्रसाद का किया वितरण
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहोरपुर उर्फ मोहनापुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में श्रीश्री महा काल समिति की ओर से लोगों को पानी व हलवे के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर हरदेव, जयसवाल, संतोष जायसवाल, सरोज जायसवाल, संतोष कन्नौजिया, परशुराम, विपिन, अनुराग, रमेश, विकास, संगम, आकाश आदि मौजूद रहे।