फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Great Egarness to Vaccination at Shyamdeurawan Village

कोरोना रोधी टीका

Tue, 15 Jun 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Great Egarness to Vaccination  at  Shyamdeurawan Village
लोगों में उत्साह ऐसा कि कम पड़ गया टीका, और मंगवा कर लगवाना पड़ा
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए जागरूकता फैलाने का असर दिखने लगा है। मंगलवार को परतावल क्षेत्र के श्यामदेउरवां में लगे कैंप में स्वास्थ्य विभाग की उम्मीद से ज्यादा लोग पहुंच गए। टीम 50 लोगों के लिए टीका लेकर गांव पहुंची थी। लोगों की भीड़ देखकर बाद में और 40 लोगों के लिए वैक्सीन मंगाई गई। शुरुआत में टीकाकरण की रफ्तार धीमी रही। दोपहर 12 बजे तक महज 10 लोगों को टीका लगा था। बाद में रफ्तार बढ़ी और शाम चार बजे तक गांव में 90 लोगों का टीकाकरण हुआ।
परतावल क्षेत्र के श्यामदेउरवां गांव में मंगलवार को कोरोनारोधी टीकाकरण कैंप लगा। बारिश के वजह से एएनएम मीरा, सीएचओ कंचन लता 11 बजे के करीब केंद्र पर पहुंचीं। लगातार बारिश की वजह से एएनएम सेंटर पर जलभराव हो गया था। इस वजह से पंचायत भवन पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई। गांव में एक दिन पहले डुग्गी मुनादी कराई गई थी जिससे लोगों को टीकाकरण की जानकारी थी। दोपहर 12 बजे तक 10 लोगों को टीका लगा लेकिन इसके बाद भीड़ बढ़ने लगी। टीम 50 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य लेकर गांव पहुंची थी, लेकिन लोगों की भीड़ बढ़ी तो और 40 लोगों के लिए वैक्सीन मंगवाई गई।
विज्ञापन

गांव के सुभाष यादव, देवेंद्र शर्मा, अनिल यादव ने बताया कि सुबह बारिश होने के वजह से केंद्र पर पहुंचने में परेशानी हुई। टीका लगवाने से जीवन सुरक्षित रहेगा। गांव के लोगों को टीका लगने से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया है। कैंप के पहले पीएचसी पनियरा जाकर करीब 300 लोगों ने पहली डोज लगवा ली है। गांव में कैंप के अलावा पीएचसी श्यामदेउरवां एवं सीएचसी परतावल में टीका लगवाने की व्यवस्था है। आशा कार्यकर्ता शकुंतला, इंदू, लाची, सुनीता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्रौपदी विश्वकर्मा ने गांव में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की प्रोफाइल
गांव की आबादी 11000 है। इनमें 6000 पुरुष तथा 5000 महिलाएं हैं। साक्षरता दर 70 प्रतिशत है। 2000 युवा तथा 4000 बुजुर्ग हैं। गांव के 2 प्रतिशत लोग सरकारी सेवा में हैं। अन्य लोग खेती या मजदूरी करते हैं। कुछ लोग बाहर रहते हैं। महिला साक्षरता दर 15 प्रतिशत है।
गांव में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए विशेष कैंप लगाया गया था। केंद्र पर ज्यादा भीड़ हुई तो और टीका मंगवाना पड़ा।
-जनार्दन यादव, ग्राम प्रधान
टीकाकरण शिविर की जानकारी पहले दी जाती है। टीम को समय से केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। आशा के माध्यम से घर-घर टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। श्यामदेउरवां में जब तक शत-प्रतिशत टीकाकरण नहीं हो जाता तब तक शिविर लगा रहेगा।
- डॉ. दुर्गेश सिंह, अधीक्षक, सीएचसी, परतावल
‘टीका लग जाने में भ्रम दूर हो गया’
पूर्व ग्राम प्रधान मनोज पांडेय (42 ) ने बताया कि टीका लगवाने के बाद बहुत अच्छा लगा रहा है। बचाव के नियम का पालन सख्ती से किया जाएगा। टीका लग जाने से भ्रम दूर हो गया। सभी को टीका लगवाना चाहिए। हैप्पी पब्लिक स्कूल श्यामदेउरवां की प्रधानाचार्य शर्मिला पांडेय (36) ने बताया कि जीवन को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। किसी को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है।

बुजुर्गों ने कहा-कोई परेशानी नहीं हुई
कैंप के पहले टीका लगवा चुके गांव के 80 वर्षीय गब्बू प्रसाद एवं 65 वर्षीय श्रीकांत शर्मा ने बताया कि टीका लगने के बाद हल्का बुखार हुआ था। और कोई परेशानी नहीं हुई। टीका सभी को लगवाना चाहिए। इससे जीवन सुरक्षित रहेगा। 62 वर्षीय बरफा देवी ने बताया कि टीका लगने के बाद कोरोना का डर समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed