फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gram Vikas Adhikari suspended for financial irregularities

Maharajganj News: वित्तीय अनियमितता में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

Sun, 16 Feb 2025 08:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 16 Feb 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
Gram Vikas Adhikari suspended for financial irregularities
महराजगंज। जिला विकास अधिकारी करुणाकर अदीब ने ग्राम विकास अधिकारी राजीव कुमार रामचंद्रन को वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया है। ग्राम विकास अधिकारी पर ग्राम पंचायत पिपराकाजी एवं खोन्हौली में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर भुगतान करने का आरोप है।
विज्ञापन

वहीं पंचायत गेटवे पोर्टल पर फीडिंग का कार्य पंचायत सचिवालय में निर्धारित कंप्यूटर सिस्टम के बजाय किसी अन्य कंप्यूटर से करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि दोनों कार्य एक ही आईपी एड्रेस से किए गए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि दोनों सीपीयू एक ही स्थान पर रखे गए थे और वहीं से भुगतान किया गया। यह सरकारी प्रक्रिया के खिलाफ है और वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन

डीडीओ ने बताया कि निलंबन के दौरान राजीव कुमार रामचंद्रन को जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा, जो अर्ध वेतन पर देय अवकाश के बराबर होगा। इस धनराशि पर महंगाई भत्ता भी देय होगा। इसके अलावा, अन्य प्रतिपूर्ति भत्ते भी तभी दिए जाएंगे, जब यह प्रमाणित होगा कि संबंधित मदों पर वास्तविक खर्च हुआ है। निलंबित अधिकारी को यह भी प्रमाण-पत्र देना होगा कि वे किसी अन्य नौकरी, व्यापार या व्यवसाय में संलग्न नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान राजीव कुमार रामचन्दन विकास खंड निचलौल से संबद्ध रहेंगे। डीडीओ करुणाकर अदीब ने खंड विकास अधिकारी, परतावल श्वेता मिश्रा को इस मामले की जांच के लिए नामित किया है। उन्होंने निर्देश दिए है कि 15 दिनों के भीतर जांच-पड़ताल कर आरोपपत्र तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि उसे अनुमोदित कर संबंधित अधिकारी को भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed