{"_id":"657dfaed115f58f2f70f0f73","slug":"grabbed-money-on-the-pretext-of-job-in-secretariat-took-land-by-feeding-intoxicants-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11818-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सचिवालय में नौकरी का झांसा देकर हड़पा रकम, नशीला पदार्थ खिलाकर ली जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सचिवालय में नौकरी का झांसा देकर हड़पा रकम, नशीला पदार्थ खिलाकर ली जमीन
Sun, 17 Dec 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 17 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के धनेवा घनेई में किराएदार ने अपने वहां काम करने वाले व्यक्ति को चूना लगा दिया। पहले तो सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपया लिया, इसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर जमीन लेकर दूसरे को बेच दिया। कुछ रकम पीड़ित को देकर शेष हजम कर लिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया गया।
धनेवा धनेई निवासी निर्मल ने बताया कि 2019 में तवसून, परवेज आलम, वसीम खान, इमरान खान निवासी भिटौली किराएदार के रूप में धनेवा में रहते थे। उनके वहां मैं काम करता था। कुछ दिन गुजरने के बाद परवीन समेत अन्य ने सचिवालय में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। तवसून बोली कि मेरे पति सचिवालय में उच्च अधिकारी हैं। उसके झांसे में आकर 1,50,000 रुपये परवीन को दे दिया। कुछ दिन बाद में आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर करीब 15 डिस्मिल जमीन फर्जी तरीके से लिखा लिया। विरोध करने पर महिला ने जान से मरवाने की धमकी दी। उसने कहा कि तुम्हारे बेटे को नौकरी और जमीन का 7.50 लाख रुपये दे दूंगी। कुछ महीने बाद जब अपने लड़के की नौकरी व जमीन के रुपये मांगा तो बहाना करने लगी। 2021 में जमीन दूसरे को बेच दी, जिसकी कीमत एक करोड़ 50 लाख है। इसके बाद 28 लाख रुपये ही दी। शेष 84 लाख 50 हजार देने से इन्कार कर दिया।
सदर प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी तवसुन, परवेज, वसीम, रामगोपाल, इमरान खान निवासी भिटौली के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फर्जी एजेंट ने विदेश भेजने का झांसा देकर हड़प लिया रकम
पुलिस ने न्याय नहीं मिला तो पीडित ने न्यायालय में दाखिल किया वाद तक जाकर आरोपियों पर दर्ज हुआ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के सवना गांव का व्यक्ति धोखाधड़ी का शिकार हो गया। दुबई में उसके चचेरे भाई समेत उसे नौकरी दिलाने के लिए फर्जी वीजा व पासपोर्ट देकर रकम हड़प लिया। फमामला पुलिस तक पहुंचा तो पीड़ित को न्याय नहीं मिला। बाद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में वाद दाखिल करने पर न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया तो एक नामजद समेत तीन अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है।
सवना गांव के इरफान अली ने बताया कि बेरोजगार होने के बाद काम की तलाश में था। हारून अंसारी निवासी नरायनपुर, पोस्ट डुमरी खास सरदार नगर रामपुर बुजुर्ग, थाना-पिपराइच जनपद गोरखपुर व तीन अन्य घर आते-जाते थे। 2021 में हारून अंसारी ने बताया कि मैं लोगों को विदेश भेजता हूं। तुम भी अपना आधार और पासपोर्ट दे दो तुम्हे भी विदेश भेज दूंगा।हारून ने तीन लाख रुपये ले लिया। चचेरे भाई सलाउद्दीन अंसारी को दुबई का बीजा देने की बात कही। एक माह बाद दोनों को एक फर्जी बीजा व टिकट देकर मेडिकल कराने के लिए दस हजार-दस हजार रुपये ले लिया और गोरखपुर में उनका मेडिकल करवाया मगर विदेश नहीं भेजा। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर शनिवार को हारून अंसारी निवासी नरायनपुर व तीन अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।