{"_id":"6419fb2bb1bffc8764014a84","slug":"government-workers-protested-maharajganj-news-c-7-1-93810-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए राज्य कर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए राज्य कर्मियों ने दिया धरना
Wed, 22 Mar 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारी।संवाद
पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के बैनर तले कर्मियों ने जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पुरानी पेंशन बहाली के लिए पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले राज्य कर्मचारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। वक्ताओं ने विरोध जताते हुए कहा कि यदि कर्मी पुरानी पेंशन के लिए एक मंच पर आकर संघर्ष नहीं करेंगे तो हठी सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करने का कार्य नहीं करेगी।
धरने में जिलाध्यक्ष श्रीभागवत सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मियों का अधिकार है। इसे सरकार छीनने में लगी है। इसे बचाने के लिए सभी कर्मियों को एकजुटता दिखानी होगी। मंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि सांसद व विधायकों ने अपने लिए पुरानी पेंशन की व्यवस्था की है, मगर राज्य कर्मचारियों को सुविधा देने की पक्षधर नहीं है।
लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष सुग्रीव प्रसाद ने कहा कि सरकार ने पेंशन की व्यवस्था को बहाल नहीं किया तो कर्मी चुप नहीं बैठेंगे। जिला सचिव केके दूबे ने कहा कि राज्य कर्मियों के हितों को संरक्षित करने के लिए सरकार को कदम उठाना होगा।
विज्ञापन
ग्रामीण सफाई कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि यदि कर्मियों की पेंशन बहाल नहीं की गई तो सफाईकर्मी प्रदेश को कूड़े का ढेर बना देंगे। कुष्ठ कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामसुग्रीव वर्मा व लेखा कर्मचारी संघ के समीउद्दीन अंसारी ने कहा कि पेंशन की बहाली नहीं हुई तो कर्मी 21 मई को मशाल जुलूस निकाल कर विरोध जताएंगे।
इस दौरान घनश्याम पांडेय, महेंद्र सिंह व दिलीप श्रीवास्तव समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।