फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   "Government serious black money '

’कालाधन मामले में सरकार गंभीर’

Sun, 14 Feb 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Sun, 14 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
 केंद्र की भाजपा सरकार के 20 माह के कार्यकाल में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं है। प्रधानमंत्री ने विदेशों में अपनी हनक बनाई है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को लेकर गरीबों के हितों की चिंता के साथ-साथ किसानों के उत्थान के लिए सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
विज्ञापन


यह कहना है सांसद पंकज चौधरी का। रविवार को सदर विधान सभा क्षेत्र के गोपाला में भाजपा द्वारा आयोजित किसान महा पंचायत में सांसद ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि आम जन के हितों की रक्षा के लिए जनधन योजना शुरू की गई है। काला धन वापसी के लिए कठोर कदम उठाए गए।
विज्ञापन


भाजपा सरकार कालाधन मामले पर गंभीर है। कोयला खदानों की नीलामी में पूरी पारदर्शिता बरतते हुए करीब पौने दो लाख करोड़ सरकारी खाते में जमा हुआ। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। किसानों के हितों की रक्षा करने व उन्हें समृद्धिशाली बनाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की। दैवी आपदा या प्राकृतिक आपदा में फसलों का नुकसान हुआ तो तुरंत ही 25 फीसदी धनराशि किसानों को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार विश्व के पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है। देश समृद्धिशाली राष्ट्र बनाने में लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम को पार्टी के लालजी पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष जयमंगल कन्नौजिया, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, नन्दलाल अम्बेडकर, वरिष्ठ नेता संजय पांडेय, अमरजीत साहनी आदि ने संबोधित किया।

दिलीप शर्मा, रामाज्ञा यादव, शिवेन्द्र उपाध्याय, संजय वर्मा, कृष्ण चन्द्र पटेल, सिनोद कुमार, रामकोमल शुक्ला के अलावा तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed