फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gonehan residences lying in the hopes of hope

उम्मीदों के पालने में झूल रहे गोनहां के बाशिंदे

Fri, 01 Jun 2018 12:13 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 01 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Gonehan residences lying in the hopes of hope
उम्मीदों के पालने में झूल रहे गोनहां के बाशिंदे - फोटो : अमर उजाला
 महराजगंज।सांसद के गोद लिए गांव गोहनां के बाशिदें उम्मीदों के पालने में झूल रहे हैं। गोनहां में बिजली, पानी, नाली, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का टोटा है। गांव वालों को मलाल है कि सांसद आदर्श गांव होने के बावजूद न तो जनप्रतिनिधि और न ही जिम्मेदार पूछनहार हैं।
विज्ञापन


उनकी मानें तो 7 अप्रैल-2017 को जब पनियरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोनहां को सांसद आदर्श गांव के रूप में चयनित किया गया तो उनके खुशी का ठिकाना नहीं था। लोगों सोचा अब गांव में विकास की गंगा बहेगी। मगर साल भर बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस है। कुल 19 टोले में बंटे आदर्श गांव गोनहां की कुल आबादी 6500 बताई जाती है। तीन टोले केवटाना, अहिरौली व कहरौटी अब भी विद्युतीकरण से वंचित हैं। वर्षों पहले बनी पक्की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। नालियां टूट कर बजबजा रही हैं। गांव के तीन प्राथमिक विद्यालयों में दो विद्यालय सतुअहवा व हड़खोड़ी में विद्युत कनेक्शन नहीं है। स्वास्थ्य सुविधा पर गौर करें तो इस गांव के तीन किलोमीटर की दूरी पर मंसूरगंज में सीएचसी तो सात किलोमीटर की दूरी पर पनियरा ब्लॉक में पीएचसी है। गांव में अभी 100 लोगों को वृद्धा, 12 लोगों को विधवा तथा 4 लोगों को दिव्यांग पेंशन नहीं मिल पा रहा है। पंचायत भवन बदहाल है। साफ-सफाई भी दयनीय है। कई हैंडपंप खराब पडे़ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed