फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   GK competition Ambarish first

जीके प्रतियोगिता में अंबरीश प्रथम

Mon, 04 Jan 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Mon, 04 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
 सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या इंटर कॉलेज कसमरियां में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 400 बच्चों ने प्रतिभाग किया। अंबरीश चौधरी ने प्रथम, बाल गोविंद भारती द्वितीय और बेचन वर्मा को तीसरा स्थान मिला। सिद्धार्थ गुप्ता, अन्नपूर्णा भारती, रानू प्रजापति आदित्य जायसवाल और संजय कुमार चौधरी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।
विज्ञापन


 रविवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रबंध समिति की अध्यक्ष पूर्व मंत्री चन्द्र किशोर की पत्नी एवं भाजपा नेता अर्चना चंद्रा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पूर्व मंत्री ने बहुत सारे कार्य किए। कई गांवों में इंटर कॉलेज को शासन से मान्यता दिला कर शिक्षा में क्षेत्र को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


क्षेत्र के विकास में पूर्व मंत्री के जो सपने अधूरे रह गए उसे पूरी करने की कोशिश करूंगी। मुख्य अतिथि ने प्रथम स्थान पर रहे अंबरीश को साइकिल, गोविंद को इंडेक्शन, तृतीय स्थान पर रहे बेचन वर्मा को प्रेस देकर पुरस्कृत किया। सांत्वना पुरस्कारों में पांच विद्यार्थियों को दिवाल घड़ी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी डॉ. शांतिशरण मिश्र ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। डॉ. दीपक चन्द्रा ने कहा कि शिक्षा से जागरूकता का विकास होता है। भाजपा नेता विनय शंकर पांडे ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं हर वर्ष होनी चाहिए। प्रबंधक हरेंद्र पटेल, प्रधानाचार्य शिवकुमारी पटेल ने भी विचार रखे। उप प्रधानाचार्य संतोष गुप्ता सहित मनोज कुमार, राममिलन वर्मा, पवन कुमार पांडे, धनपत प्रसाद व बीडीसी सदस्य मोलई प्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed