{"_id":"61098a1b8ebc3ebb5065aac3","slug":"give-gyapan-to-sdm-maharajganj-news-gkp4043132190","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह की महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह की महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने जाती समूह की महिलाएं ।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समूह की महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- समूह की खाता नहीं खोलने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। क्षेत्र के पिपरिया निवासी समूह की महिलाओं ने मंगलवार की दोपहर में तहसील पहुंचकर जिम्मेदारों के खिलाफ नाराजगी जताई। उसके बाद समूह की महिलाओं ने उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंप जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
तहसील पहुंचकर विरोध जता रही समूह की महिला मंजू, सीता, सोनी, माया, सुनकेशा, रबड़ा, सरिता, दुर्गावती, देवन्ता आदि ने उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया है कि बीते महीने ग्राम पंचायत में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समूह का गठन किया गया था। जिसका नाम लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह ग्राम पिपरिया है। उसके बाद समूह का संचालन नियमानुसार होता रहा। लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते समूह का खाता नहीं खुल सका। आरोप है पंचायत चुनाव के बाद वर्तमान ग्राम प्रधान से समूह की खाता खोलने के लिए कई बार कहा गया। लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा नया समूह का गठन कर धनराशि का आवंटन कर दिया गया। जबकि ग्राम प्रधान बस्तुन निशा नेे कहा कि समूह की महिलाओं का आरोप निराधार है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि समूह की महिलाओं द्वारा शिकायती पत्र मिला है। मामले में जांच के खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है।