{"_id":"61042a7f8ebc3e584c5728a1","slug":"give-check-to-farmers-maharajganj-news-gkp403808595","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 काश्तकारों में फसल क्षतिपूर्ति का चेक वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 काश्तकारों में फसल क्षतिपूर्ति का चेक वितरित
विज्ञापन
काश्तकारों को चेक वितरित करते एसडीएम राम सजीवन मौर्य।
- फोटो : MAHARAJGANJ
25 काश्तकारों में फसल क्षतिपूर्ति का चेक वितरित
- नवीन मंडी समिति में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। आग लगने के कारण किसानों के फसलों की हुई क्षति के एवज में शासन से आए क्षतिपूर्ति (मुआवजा) को नवीन मंडी समिति में एक कार्यक्रम आयोजित कर एसडीएम राम सजीवन मौर्य द्वारा वितरित किया गया। उन्होंने तहसील क्षेत्र के कुल 25 काश्तकारों में तीन लाख 34 हजार 280 रुपये का चेक वितरित किया।
चेक वितरित करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में फसल कटाई से पहले ही विभिन्न कारणों से किसानों की फसल जलकर राख हो गई थी। इनमें से नौतनवां तहसील क्षेत्र के कुल 25 काश्तकारों को तीन लाख 34 हजार 280 रुपये की राशि मुआवजा के तौर पर शासन से मांगी गई थी। शासन द्वारा उसे उपलब्ध कराए जाने के बाद संबंधित काश्तकारों में चेक के माध्यम से उसे वितरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अभी और भी काश्तकारों का मुआवजा आना है। धनराशि मिलने के बाद उसे प्रदान किया जाएगा। इस दौरान मंडी सचिव आशीष कुमार नायक, मंडी निरीक्षक गिरजेश कुमार मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।