फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Girl's body found landing in pit

गड्ढे में उतराती मिली युवती की लाश

Tue, 06 Jul 2021 06:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Girl's body found landing in pit
गड्ढे में उतराती मिली युवती की लाश
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। स्थानीय थानाक्षेत्र के एक गांव की निवासी एक युवती का शव घर से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे गड्ढे में उतराता मिला। युवती तीन दिन पहले घर से लापता हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि युवती शनिवार शाम पांच बजे से घर से लापता थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। परिजनों के अनुसार युवती दिमागी रूप से कमजोर थी और मिर्गी का दौरा भी पड़ता था। मंगलवार को सड़क के किनारे स्थित एक गड्ढ़े से बदबू आने पर लोग नजदीक पहुंचे तो देखा कि युवती का शव उतरा रहा है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद गुप्ता आदि मौके पर पहुंचे। सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed