फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gas cylinder consumers demonstrated in Mishraulia

Maharajganj News: मिश्रौलिया में गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 13 Mar 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder consumers demonstrated in Mishraulia
गैस के लिए प्रर्दशन करते उपभोक्ताा । 
लाइन में लगने के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

महराजगंज। विकास खंड मिठौरा की ग्रामसभा मिश्रौलिया में रसोई गैस नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। लाइन में लगने के बाद भी गैस नहीं मिलने से परेशान लोगों ने गैस आपूर्ति की व्यवस्था सुचारु करने मांग की।
जानकारी के अनुसार, मिश्रौलिया गांव स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर रसोई गैस नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी के सामने विरोध प्रदर्शन कर गैस दिलाने की मांग की। ग्रामसभा मिठौरा निवासी फैसल अली, दमकी निवासी दिग्विजय नाथ शुक्ला, कृष्ण मोहन पटेल, पड़री कला के शहादत अली, सेखुई निवासी अनूप वर्मा, अमरेंद्र वर्मा, हरखोड़ा निवासी साहिल, असलम आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि एक हफ्ते से घर में रसोई गैस खत्म हो गई है। रोजाना गोदाम पर गैस लेने के लिए आते हैं। तीन-चार घंटा इंतजार करने के बाद गैस नहीं मिलने पर मायूसी हाथ लग रही है। गोदाम इंचार्ज गेट का ताला बंद कर मोबाइल को स्विच ऑफ कर लिया है। किसी से भी कोई सही जानकारी नहीं मिल पा रही है कि गैस मिलेगी या नहीं।
विज्ञापन

मजबूरी में लोग छोटे सिलेंडर में 170 रुपये की दर से गैस भरवाकर किसी तरह घर का चूल्हा जला रहे हैं। गैस सिलिंडर लेने आए आबिद, अब्दुल, सोमनाथ आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि तत्काल गैस की समस्या को दूर नहीं किया गया तो सभी उपभोक्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह का कहना है कि रसोई गैस को लेकर किसी के बहकावे में न आएं। उपभोक्ताओं की समस्या का जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed