{"_id":"628541b545c42e4eda51b1e4","slug":"garora-mil-noticed-maharajganj-news-gkp437335495","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी व शीरा विक्रय में लापरवाही पर गड़ौरा के मिल अध्यासी को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी व शीरा विक्रय में लापरवाही पर गड़ौरा के मिल अध्यासी को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी व शीरा विक्रय में लापरवाही पर गड़ौरा के मिल अध्यासी को नोटिस
महराजगंज। जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा की ओर से पेराई सत्र 2021-22 में तैयार शीरा व चीनी का विक्रय न करने व किसानों के बकाया मूल्य का भुगतान न करने पर जिला गन्ना अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। मिल अध्यासी को नोटिस भेजकर उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा पर अब भी किसानों के पेराई सत्र 2020-21 के 12 करोड़ तथा पेराई सत्र 2021-22 के ा 7.50 करोड़ रुपये बाकी हैं। भुगतान के लिए विभाग की ओर से नियमित प्रयास किया जा रहा है, मगर अब तक प्रगति नहीं सुधरी है। विभागीय जिम्मेदारों के अनुसार, मिल को 10 हजार क्विंटल चीनी बेचने का अनुमति भी दी गई है, लेकिन इसमें भी रुचि नहीं दिखाई जा रही है। साथ ही शीरा भी रखे-रखे खराब हो रहा है। मिल के जिम्मेदारों की ओर से चीनी व शीरा की बिक्री न करने, किसानों के भुगतान में देर करने पर बुधवार को मिल के अध्यासी को नोटिस जारी करते हुए किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने के निर्देश दिए गए।
-----------
मिल के पास उपलब्ध है चार करोड़ का शीरा व चीनी
विभागीय जिम्मेदारों के मुताबिक, मिल के पास पेराई सत्र 2021-22 का 15905 क्विंटल शीरा व 9400 क्विंटल चीनी पड़ी हुई है। मिल के जिम्मेदार उसे बेचकर किसानों का लगभग चार करोड़ का भुगतान कर सकते हैं, लेकिन उनकी ओर से इस कार्य में रुचि नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
--------------
मिल में उपलब्ध चीनी व शीरा की बिक्री कर जिम्मेदार किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कर सकते हैं। 10 हजार क्विंटल चीनी बेचने के लिए मिल को अनुमति भी दी गई है। बावजूद इसके, लापरवाही बरतने पर नोटिस भेजा गया है।
- जगदीश चंद्र यादव, जिला गन्ना अधिकारी