फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Garga increased by the gentle winds, not left blanket

सर्द हवाओं से गलन बढ़ी, नहीं बटे कंबल

Mon, 31 Dec 2018 12:37 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 31 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
Garga increased by the gentle winds, not left blanket
सर्द हवाओं से गलन बढ़ी, नहीं बटे कंबल - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। इन दिनों सर्द हवाओं से गलन बढ़ गई है। तापमान में हर रोज हो रहे उतार चढ़ाव के बीच ठंड में वृद्धि दर्ज हुई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हैरत की बात है कि ठंड बढ़ने के बावजूद प्रशासन की ओर से शहर में गरीबों को कंबल तक नहीं बांटे जा सके हैं। हालांकि देहात क्षेत्र में कुछ जगहों कंबल बांटे जाने की बात कही ज रही है। यही नहीं, शहर के प्रमुख चौराहों, बस स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पर अलावा तक के इंतजाम नहीं किए गए है। 
विज्ञापन


 उधर, ठंड से मुकाबला के लिए बेहतर इंतजाम न होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिन में धूप में बैठने के बाद सुबह व शाम गरीबों को ठंड सता रही है। गलन से बुजुर्गों एवं बच्चों के लिए परेशानी बढ़ गई है। तापमान में उतार चढ़ाव पर नजर डालें तो पता चलेगा कि 25 दिसंबर को अधिकतम 22 एवं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दिन 26 दिसंबर को अधिकतम 24 एवं न्यूनतम 8, 27 को अधिकतम 21 व न्यूनतम 7, 28 को अधिकतम 21 व न्यूनतम 9 तथा 29 दिसंबर को अधिकतम 21 एवं न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमोवेश हर रोज उतार चढ़ाव के साथ ही ठंड भी बढ़ी है। गलन बढ़ने से जिला अस्पताल में मरीज, तीमारदार सभी परेशान हैं। रात में अस्पताल के बारामदे में तीमारदार किसी तरह वक्त गुजारते हैं। वहीं बस स्टेशन के पास अलाव का इंतजाम न होने से यात्रियों को दिक्कत होती है। नगर के सक्सेना चौक पर भी अलाव का इंतजाम नहीं है। लोगों के मुताबिक शहर में प्रमुख स्थानों पर कहीं भी अलाव के इंतजाम नहीं है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। सर्द हवाओं से बचकर रहने की जरूरत है। उनका कहना है कि  तापमान में उतार चढ़ाव भी रहेगा। इसके सात ही रात में कोहरा भी ज्यादा घना होने की संभावना है। अपर जिलाधिकारी इंद्र भूषण वर्मा ने बताया कि आपदा राहत से जिले को 22 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। इसमें से 20 लाख रुपये से गांधी आश्रम से कंबल खरीदे गए तथा 50-50 हजार रुपये अलाव केे लिए चारो तहसीलों में भेजे गए हैं। निराश्रितों पर प्रशासन की नजर है। अगर कहीं भी कोई व्यक्ति  ठंड से कांपता दिखेगा तो उसे तत्काल कंबल उपलब्ध कराया जाएगा। सभी नगरीय निकायों में स्थित रैन बसेरों पर लोगों के ठहरने के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं।नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने बताया कि नगर के प्रमुख स्थानों पर जल्द ही अलाव के इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही  जरूरत के अनुसार कंबल का भी वितरण भी  कराया जाएगा। ठंड से गरीबों को दिक्कत न हो, इसका पूरा इंतजाम है। रैन बसेराें को दुरुस्त करा लिया गया है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed