फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ganga flood control commission team visits gandak river

गंगा फ्लड कंट्रोल कमीशन की टीम ने किया गंडक नदी का दौरा

Sat, 10 Oct 2020 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
ganga flood control commission team visits gandak river
गंगा फ्लड कंट्रोल कमीशन की टीम ने किया गंडक नदी का दौरा
विज्ञापन

निचलौल। नेपाल के नवलपरासी जिला सुस्ता गांव पालिका अंतर्गत गंडक नदी में बाढ़ के रोकथाम के उपाय की जानकारी लेने के लिए शुक्रवार को गंगा फ्लड कंट्रोल कमीशन की टीम बांध पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने नक्शे के माध्यम से बांधों के बारे में जानकारी ली।
सिंचाई खंड द्वितीय महाराजगंज के अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की बाढ़ की समस्या से बचने और बाढ़ से हुए नुकसान को देखने तथा उससे बचने के उपाय जानने के लिए केंद्र सरकार की गंगा फ्लड कंट्रोल कमीशन लखनऊ की टीम जायजा लेने नदी के पास पहुंची। गंगा फ्लड कंट्रोल कमीशन के डायरेक्टर अजय कुमार, डिप्टी डायरेक्टर शैलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता केके राय ने नदी से हुई कटान और बाढ़ से हुई क्षति तथा ए गैप, बी गैप और नेपाल बांध के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

गंडक संघर्ष समिति के अध्यक्ष दूधनाथ गुप्ता ने बांध को चौड़ा करने एवं ऊंचाई बढ़ाने की मांग की। डायरेक्टर अजय कुमार ने कहा कि वे मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। सिंचाई खंड द्वितीय महराजगंज के अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने नक्शे के जरिए टीम को नुकसान की जानकारी दी। इस दौरान सिंचाई खंड द्वितीय महाराजगंज असिस्टेंट इंजीनियर अनिल कुमार सिंह, सुनील शाही, अवर अभियंता राज नारायण तिवारी, रविंद्र यादव, बसंत यादव, रामा प्रसाद, राजेश पांडेय, राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed