{"_id":"5f80ad2b8ebc3eefb87df08b","slug":"ganga-flood-control-commission-team-visits-gandak-river-maharajganj-news-gkp368759910","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा फ्लड कंट्रोल कमीशन की टीम ने किया गंडक नदी का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा फ्लड कंट्रोल कमीशन की टीम ने किया गंडक नदी का दौरा
विज्ञापन

निचलौल। नेपाल के नवलपरासी जिला सुस्ता गांव पालिका अंतर्गत गंडक नदी में बाढ़ के रोकथाम के उपाय की जानकारी लेने के लिए शुक्रवार को गंगा फ्लड कंट्रोल कमीशन की टीम बांध पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने नक्शे के माध्यम से बांधों के बारे में जानकारी ली।
सिंचाई खंड द्वितीय महाराजगंज के अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की बाढ़ की समस्या से बचने और बाढ़ से हुए नुकसान को देखने तथा उससे बचने के उपाय जानने के लिए केंद्र सरकार की गंगा फ्लड कंट्रोल कमीशन लखनऊ की टीम जायजा लेने नदी के पास पहुंची। गंगा फ्लड कंट्रोल कमीशन के डायरेक्टर अजय कुमार, डिप्टी डायरेक्टर शैलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता केके राय ने नदी से हुई कटान और बाढ़ से हुई क्षति तथा ए गैप, बी गैप और नेपाल बांध के बारे में जानकारी ली।
गंडक संघर्ष समिति के अध्यक्ष दूधनाथ गुप्ता ने बांध को चौड़ा करने एवं ऊंचाई बढ़ाने की मांग की। डायरेक्टर अजय कुमार ने कहा कि वे मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। सिंचाई खंड द्वितीय महराजगंज के अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने नक्शे के जरिए टीम को नुकसान की जानकारी दी। इस दौरान सिंचाई खंड द्वितीय महाराजगंज असिस्टेंट इंजीनियर अनिल कुमार सिंह, सुनील शाही, अवर अभियंता राज नारायण तिवारी, रविंद्र यादव, बसंत यादव, रामा प्रसाद, राजेश पांडेय, राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।