{"_id":"5c339dbebdec2231d561bc92","slug":"gains-increased-due-to-rain-crops-got-sanjivani","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गलन बढ़ी, फसलों को मिली संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गलन बढ़ी, फसलों को मिली संजीवनी
Tue, 08 Jan 2019 12:13 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
बारिश से गलन बढ़ी, फसलों को मिली संजीवनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। रविवार की रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में तेज चमक के साथ पछुआ हवा चलनी शुरू हुई तो गलन बढ़ गयी। थोड़ी ही देर में हल्की बूंदा बादी होने लगी। जिले के शहर व ग्रामीण दोनों इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। किसानों के मुताबिक हल्की बारिश से फसल को संजीवनी मिली है। इसके साथ ही थोड़ी गलन भी बढ़ गई है। वहीं कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक हल्की बारिश से गेहूं की फसल को काफी फायदा हुआ है। अगर बेहतर ढंग से बारिश हुई तो गेहूं समेत अन्य फसलों की पैदावार ज्यादा होगी।
रविवार की रात में तेज हवा के साथ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदा बादी हुई तो किसानों के चेहरे खिल गए। हालांकि अभी बेहतर ढंग से बारिश नहीं हुई है लेकिन हल्की बूंदाबांदी से भी फसलों को संजीवनी मिली है। वहीं दूसरी ओर हवा की वजह से गलन बढ़ गयी है। शहर समेत अन्य स्थानों पर अलाव का इंतजाम नहीं होने के कारण इस गलन बढ़ी ठंड में लोगों की दिक्कत भी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ी तो समस्या ज्यादा हो सकती है। उधर, ठूठीबारी के किसान भुवनेश्वर प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम भी साफ नहीं है। मौसम का रुख देखकर यह संभावना दिख रही है कि बारिश ठीकठाक होगी। गेहूं की फसल में पानी की जरूरत थी। हल्की बूंदाबांदी होने से फसल को लाभ हुआ है। इस बरसात से अच्छी पैदावार होने के आसार हैं।गौनरियाराजा गांव के किसान दिनेश चंद पांडेय का भी कहना था कि फसलों को बारिश की जरूरत थी। हल्की बारिश से फसल को लाभ मिला है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो पैदावार अच्छी होगी। पनियरा क्षेत्र के किसान दीपचंद विश्वकर्मा ने बताया कि क्षेत्र में हल्की बारिश हुई है। उनका कहना था कि मौसम के रुख से लग रहा है कि अभी बारिश ठीक होगी। बरसात से फसलों को फायदा होगा। बरसात से अच्छी पैदावार होने की संभावना है। क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के मुताबिक कोल्हुई, हरखा, ठूठीबारी, मिठौरा, घुघली, परतावल, धानी, बृजमनगंज, लक्ष्मीपुर, अड्डा बाजार क्षेत्र समेत अन्य स्थानों पर तेज गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। तेज हवा के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। आने वाले दो दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिक बीबी सिंह ने बताया कि यह बारिश फसल के लिए अमृत समान है। गेहूं समेत दलहनी फसलों के लिए पानी की विशेष जरूरत है। ठीक ढंग से बारिश हो गई तो इस साल पैदावार भी ठीक होगी।