{"_id":"65747208fe608adf3e0fd2c7","slug":"fraud-of-rs-25-lakh-in-the-name-of-job-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11308-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र के बेलभरिया निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाया है।
ग्राम बेलभरिया निवासी अखिलेश कुमार ने कोठीभार पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर कोतवाली थाना क्षेत्र के बौलिया राजा निवासी राहुल कुमार पटेल, धनंजय पटेल बरवा कला व चंद्रप्रकाश सिंह व लालपति ने 25 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद कुछ कागजात दिए। कागजात लेकर नौकरी के लिए पहुंचा तो पता चला कि कागजात फर्जी हैं।
इसके बाद आरोपियों से रुपये वापस मांगा तो राहुल व धनंजय ने एक चेक दिया। खाते में रुपये न होने की वजह से वह बाउंस हो गया। अब पैसा वापस मांगने पर धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद