{"_id":"6858571a9dc077927f00b90d","slug":"fraud-of-rs-14-lakhs-on-the-pretext-of-doubling-the-money-in-the-share-market-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-152595-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शेयर मार्केेट में रकम दोगुना करने का झांसा देकर 14 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शेयर मार्केेट में रकम दोगुना करने का झांसा देकर 14 लाख की ठगी
Mon, 23 Jun 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के खैरहवा गांव निवासी शमशेर धोखाधड़ी के शिकार हो गए। गांव की रहने वाली महिला ने शेयर मार्केट में रुपये दोगुना करने का लालच देकर 14 लाख रुपये की ठगी कर ली। रविवार को पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
परसामलिक थाना क्षेत्र के खैरहवा गांव के रहने वाले शमशेर अली ने बताया कि गांव की रहने वली तवस्सुम उर्फ मुस्कान व गुड़िया के घर से अच्छे संबंध थे। तवस्सुम ने पति मोबिन निवासी पुरानी नौगढ़ थाना नौगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के शेयर मार्केट में काम करने की जानकारी दी। बृहस्पतिवार को उसने शेयर मार्केट में रकम लगाने की बात कही।
कहा कि रकम जल्द दोगुनी हो जाएगी। उसकी बातों में आकर 10 लाख 35 हजार रुपये पहले दिया। पूरी रकम अलग-अलग खातों में मंगाई गई। इसके अलावा चार लाख रुपये नकद लिया गया। आरोप है कि रकम को गांव की शाहजहां खातुन, जैनब खातुन, मोहम्मद रफीक अहमद, खुश्बूनिशा, रहिमुन निशा व गुडिया ने लेकर मोविन को दे दी। रकम दोगुनी होने के लालच में मोटी रकम दे दी।
विज्ञापन
शमशेर अली ने बताया कि रकम देने पर भरोसा इस वजह से हो गया कि पारिवारिक रिश्ते अच्छे थे। लगा की धोखा नहीं होगा। यह नहीं पता था कि रकम लेने के बाद इन सभी की नियत बदल जाएगी। रकम लेने के दौरान इधर-उधर की बातें कर रकम बढ़ने के बारे में बताया जा रहा था। जैसे ही पूरी रकम आरोपियों ने लिया तो बातचीत करना बंद कर दिया।
तीन दिन बाद रकम के बारे में जानकारी मांगा तो परेशान किया जाने लगा। इसके बाद ठगी होने की जानकारी हुई। परेशान होकर थाने पहुंचकर 20 जून को तहरीर दी। इसके बाद इन सभी आरोपियों पर केस दर्ज हुआ। परसामलिक थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार राय ने केस दर्ज हाेने की पुष्टि।
घर में झाडू-पोंछा करने वाली ने हड़प लिए जेवर
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के विस्मिल नगर में रीना वर्मा के घर झाडू-पोछा करने वाली इंदू ने जेवर हड़प लिया। जेवर के एवज में उसने ज्वेलर्स के यहां से रकम लिया। मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मामला एक साल पहले का है। महराजगंज शहर के विस्मिल नगर मोहल्ले की रहने वाली रीना वर्मा ने बताया कि इंदू देवी निवासी पिपरा बाबू घर झाडू-पोछा करती थी। 28 अगस्त 2024 को वह किसी जरूरी काम से जेवर मांग कर ले गई। उसे एक सर्राफा की दुकान पर गिरवी रख दी। आभूषण गिरवी रखकर एक लाख 40 हजार रुपये ले ली। इसके अलावा एक लाख रुपये नकद दी। इंदू से अपना गहना व रकम मांगने लगी तो धमकी दी। मुकदमे में फंसाने की बात करने लगी। कई बार बात के बाद भी उसने जेवर व रकम नहीं लौटाया। प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली सत्येंद्र कुमार राय ने आरोपी इंदू पर केस दर्ज करने की पुष्टि की।