फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four patients of AES and four patients of malaria hospital recruitment

एईएस के दो व मलेरिया के चार मरीज अस्पताल में भर्ती

Mon, 29 Apr 2019 01:14 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 29 Apr 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
Four patients of AES and four patients of malaria hospital recruitment
एईएस के दो व मलेरिया के चार मरीज अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिले में मच्छर जनित रोगों का प्रकोप बढ़नेे लगा है। इसका अंदाजा जिला अस्पताल के जेई-एईएस, ईटीसी वार्ड से लगाया जा सकता है। जिला अस्पताल के ईटीसी वार्ड के 10 बेडों पर मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें 4 मरीज मलेरिया और 9 बुखार, झटका, निमोनिया के हैं। वहीं एईएस के भी दो मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मरीज के साथ आए तीमारदारों ने बताया कि गांवों में गंदगी की नियमित सफाई, फागिंग आदि न होने के कारण बीमारियां बढ़ने लगी हैं। जिले के विभिन्न गांवों व शहर में लोग परेशान हो रहे हैं। जिला अस्पताल के जेई-एईएस वार्ड में कोठीभार थाना क्षेत्र के जहदा निवासी विकास और पिपरा मौनी निवासी सरिता एईएस की चपेट में आने के बाद भर्ती हैं। वहीं ईटीसी वार्ड में मलेरिया के मरीज इमरान, रितिक, प्रिंस और सत्यम भर्ती हैं।  बुखार, निमोनिया और झटका के आयुष, अंकुश, समीर, अनुष्का, आंचल, निधि, कृष आदि भी यहां भर्ती हैं। तीमारदार शांति देवी ने कहा कि बिटिया को जब बुखार हुआ तो नजदीक के डॉक्टर से दिखाईं लेकिन राहत नहीं मिली। जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने बच्ची को भर्ती कर इलाज शुरू किया। यहां बेटी का इलाज चल रहा है। सीएमएस डॉ.आरबी राम ने कहा कि जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम यहां भर्ती मरीजों की नियमित देखभाल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed