फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four arrested with narcotic injections

Maharajganj News: नशीले इंजेक्शन के साथ चार गिरफ्तार

Thu, 25 Dec 2025 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with narcotic injections
ठूठीबारी। भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन के साथ नेपाल पुलिस ने बुधवार को दो भारतीय व दो नेपाली युवकों को दबोचा। जांच के दौरान 6 हजार 272 एंपुल नशीला इंजेक्शन बरामद हुआ है।
विज्ञापन

नेपाल की नवलपरासी पुलिस व औषधि नियंत्रण ब्यूरो, शाखा भैरहवा की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि भारतीय सीमा क्षेत्र से चार युवक बाइक से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन की खेप लेकर नेपाल पहुंचाने गए हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही संयुक्त टीम नवलपरासी जिले के पाल्हीनंदन गाउ पालिका वडा 6 पडरी निवासी 30 वर्षीय शहरेदिन अंसारी जोलाहा व 19 वर्षीय कृष्ण कुमार चौधरी के पास से नेपाली नंबर प्लेट की बाइक के साथ रामग्राम नगरपालिका पचगावा गांव से गिरफ्तार किया। युवकों के पास से 450 एंपुल नशीला इंजेक्शन बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में उन्हीं के गिरोह के दो भारतीय नागरिक भारतीय नंबर प्लेट लगी बाइक के साथ पाल्हीनंदन गाउ पालिका वडा 4 लोकपुरवां से गिरफ्तार किए गए। पकड़े गए दोनों भारतीय युवकों की पहचान ठूठीबारी निवासी 24 वर्षीय रविनसुल व 27 वर्षीय इरशाद अली के रूप में हुई है। इनके बाइक पर लदे बोरे से 4 हजार 483 एंपुल नशीला इंजेक्शन और 40 हजार नकद बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने शहरेदीन अंसारी के घर में छापे के दौरान 1 हजार 339 नशीला इंजेक्शन बरामद किया।
नेपाल नवलपरासी जिला प्रहरी कार्यालय के सूचना अधिकारी इंस्पेक्टर सोमदास ढकाल ने बताया कि अलग-अलग तीन जगहों से 6 हजार 272 एंपुल नशीला इंजेक्शन और 40 हजार नकद बरामदगी के साथ नेपाल के शहरेदीन अंसारी, कृष्ण कुमार चौधरी व भारतीय क्षेत्र ठूठीबारी के इरशाद अली ,रविनसुल को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed