फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   four accused catchby police

बाइक चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

Thu, 07 Nov 2019 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
four accused catchby police
निचलौल में चोरी की बरामद बाइक व आरोपियों के साथ पुलिस टीम। - फोटो : MAHARAJGANJ
बाइक चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद
विज्ञापन

महराजगंज। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की तीन बाइक बरामद की। बाइकें चोरी करने वाले गिरोह में एक नाबालिग और तीन युवक शामिल हैं। चारो ही आरोपी नेपाल राष्ट्र के जिला नवलपरासी के रहने वाले हैं। चोरी की बाइकों के साथ चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बाइक चोरों का यह गिरोह बीते एक महीने में क्षेत्र के आस-पास से करीब डेढ़ दर्जन बाइक को उड़ा लिया था। वही इन बाइक चोरों के गिरोह से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में खौफ हो गया था।

इंस्पेक्टर बिहागड़ सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने हमराहियों के साथ सीमावर्ती इलाके में गश्त पर निकले हुए थे। इसी बीच खास मुखबिर से भारतीय सीमा क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह की आने की सूचना मिली। मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए बताए गए रास्ते पर गस्त कर रहे थे। इसी बीच गेड़हवा नहर पुल स्थित बलुआ टोला नहर पटरी पर तीन बाइक पर चार संदिग्ध दिखाई दिए। जिन्हें रोक-कर उनसे पूछताछ की, तो यें लोग घबरा गए। संदेह होने पर सख्ती से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बाइक निचलौल क्षेत्र से चोरी करने की बात कही। पूछताछ में यह भी बताया कि वे भारतीय सीमा क्षेत्र से बाइकों को चोरी कर नेपाल राष्ट्र के बॉर्डर से सटे एक गांव के पास बने आवास में छुपाते थे। शातिर बाइक चोरों ने पुलिस के पूछताछ में अपना नाम असलम मियां (20) निवासी बनकटी थाना सोनवल जिला नवलपरासी, अलिराज मियां (18), अभिषेक (18) व एक नाबालिग निवासी रतनगंज थाना बेलाटारी जिला नवलपरासी बताया। पूछताछ में बाइक चोरों ने बताया बाइक को चोरी कर नेपाल राष्ट्र लाकर उसको को औने-पौने दामों में बेचने बेचा जाता है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed