{"_id":"61ed8e8ef4d54147f009fff7","slug":"found-five-lakh-indian-corency-maharajganj-news-gkp424706627","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख भारतीय मुद्रा बरामद, सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख भारतीय मुद्रा बरामद, सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच लाख की भारतीय मुद्रा बरामद
सोनौली (महराजगंज)। सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त जांच में एक युवक के पास से पांच लाख की भारतीय मुद्रा बरामद हुई।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात सोनौली सीमा के मुख्य गेट पर एसएसबी और सोनौली पुलिस के जवान गश्त कर रहे थे। तभी एक युवक भारतीय सीमा में धुसपैठ करता दिखा। सिपाहियों ने रोक लिया। तलाशी में उसके पास 5,18,000 रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई। उसके पास से 500 रुपये के 548 और 2000 रुपये के 122 नोट बरामद हुए। चौकी प्रभारी सोनौली स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के क्रम में बॉर्डर पर जांच की जा रही थी। इस दौरान भारतीय मुद्रा बरामद हुई। रकम के साथ पकड़े गए युवक ने अपना नाम राकेश कुमार निवासी सहजनवां जिला गोरखपुर बताया है। संवाद