फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Former MP cremated

पूर्व सांसद पंचतत्व में विलीन

Thu, 06 Oct 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Thu, 06 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Former MP cremated
अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद हर्ष वर्धन का अंतिम संस्कार बुधवार को फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर किया गया। उनकी चिता को पोते यश वर्धन ने मुखाग्नि दिया। पूर्व सांसद के चिता में पोते के आग लगाते ही उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गयी।
विज्ञापन

फरेंदा के जंगल जोगियाबारी में पूर्व सांसद हर्ष वर्धन का पार्थिव शरीर बुधवार की सुबह चार बजे पहुंचते ही उनके शुभचिंतकों की लाइन लग गई। लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। सुबह साढ़े नौ बजे उनका शव यात्रा निकला तो पूरा मार्ग दर्शनार्थियों से भर गया। नम आंखों से उनके भाई इंद्र प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह और आनंद वर्धन सिंह सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं उनके पार्थिव शरीर को कंधे पर उठाया तो सबकी आंखें भीग गई। पूर्वांचल के किसान नेेता हर्ष वर्धन सिंह अमर रहे के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पूर्व सांसद के शव यात्रा के दौरान बेटी सुप्रिया सिंह पोता यश वर्धन सिंह के सहयोग में लगी रही। बाबा को पिंड दान के दौरान क्षेत्र वासियों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। शव यात्रा के दौरान भारी काफिला त्रिमुहानी घाट पर पहुंचा। जहां पर पूर्व सांसद हर्ष वर्धन सिंह को राजकीय सम्मान के साथ गॉड आफ आर्नर दिया गया। सीअं फरेंदा चंद्रदेव प्रसाद ने उन्हें श्रद्धांजली दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed