फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Forgetting the MNREGA budget, development work is going on in Semra.

Maharajganj News: मनरेगा बजट भुलना का..सेमरा में हो रहा विकास कार्य

Fri, 27 Mar 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 27 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Forgetting the MNREGA budget, development work is going on in Semra.
- डीडीओ ने जांच के दिए निर्देश, पुष्टि होने पर होगी रिकवरी
विज्ञापन

- ग्रामीणों का आरोप जाॅब कार्ड धारकों की अनदेखी

महराजगंज। वित्तीय वर्ष पूर्ण होने में कुछ दिन शेष है, इसके चलते बजट खर्च करने की होड़ मची है। ग्राम पंचायतों में तो अपने गांव का बजट दूसरे गांव में खर्च करने से जिम्मेदार नहीं चूक रहे हैं। मामला मिठौरा ब्लाॅक के भगवानपुर उर्फ भुलना का है। जहां के प्रधान पर गांव के लोगों ने मनरेगा बजट से पड़ोसी गांव में विकास कार्य कराने का आरोप लगाया है। गांव के विनय प्रकाश त्रिपाठी, गिरिजेश यादव ने शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।
भगवानपुर ग्राम पंचायत के लोगों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया कि मनरेगा बजट से वह पड़ोसी गांव सेमरा के पूर्व प्रधान के घर के सामने पक्की नाली बनवा रहे हैं। शिकायत इतनी ही नहीं, बल्कि यह भी है कि मनरेगा से होने वाले इस कार्य में गांव के जाॅब कार्ड धारकों की जगह आसपास की पंचायत से मनरेगा श्रमिक लगाए गए हैं। जबकि शासन का स्पष्ट निर्देश कि मनरेगा का बजट दूसरे ग्राम पंचायत में खर्च नहीं किया जा सकता। साथ ही गांव के मनरेगा श्रमिकों को वरीयता देनी है, लेकिन भुलना के प्रधान बजट खपाने व मनरेगा बजट के दुरुपयोग का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी। अगर आरोप की पुष्टि होती है तो प्रधान से न सिर्फ रिकवरी कराई जाएगी, बल्कि कार्रवाई भी की जाएगी। -भोलानाथ कन्नौजिया, डीडीओ, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed