फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Forget about getting gas... they are even cancelling bookings.

Maharajganj News: गैस मिलना तो दूर... बुकिंग भी कर दे रहे कैंसिल

Thu, 07 May 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Forget about getting gas... they are even cancelling bookings.
सिसवा में गैस सिलिंडर के लिए लगी लाइन।  
उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त, बुकिंग के बाद भी डिलीवरी न मिलने और उसके कैंसिल होने से व्यर्थ हो रहा समय
विज्ञापन

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति की व्यवस्था नहीं सुधर पा रही है। गैस बुकिंग के बाद भी आठ से 10 दिन में बुकिंग कैंसिल करने के मामले सामने आ रहे हैं। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग पूरे दिन गैस एजेंसियों का चक्कर लगा रहे हैं। बुकिंग कैंसिल होने के कारण बुधवार को शहर स्थित इंडेन गैस एजेंसी, नौतनवा, मिठौरा और बृजमनगंज में उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही।
नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय कस्बे में महीनों बाद भी गैस की समस्या बनी हुई है। स्थिति यह है कि बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस के लिए ऑनलाइन बुकिंग करने के 8 से 10 दिनों में बुकिंग स्वतः कैंसिल हो जाने की लापरवाही और मनमानी से पीड़ित चल रहे हैं। जिससे एक तरफ जहां लोगों का बुकिंग समय व्यर्थ हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ समय पर गैस न मिल पाने से समस्या भी बढ़ती ही जा रही है। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, इंडेन गैस सर्विस नौतनवा के उपभोक्ता घरेलू गैस नहीं मिलने से परेशान हैं। नौतनवा के कुछ गिने चुने ठिकाने पर उपभोक्ताओं को होम डिलिवरी की जा रही है। हरदीडाली के गैस उपभोक्ता सुनील, केएम त्रिपाठी ने बताया कि 19 और 26 अप्रैल को की गई बुकिंग का डीएसी नंबर अब तक नहीं आया है। वहीं सूरज मिश्रा ने बताया कि डीएसी नंबर मिलने के बाद वितरक के पास जाने पर कहा गया कि जब फोन जाएगा तभी गैस मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, मिठौरा स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर पर्याप्त आपूर्ति के बावजूद उपभोक्ताओं को समय से रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। हालात यह हैं कि गैस लेने के लिए लोगों को सुबह से एजेंसी के चक्कर लगाना पड़ रहा है, फिर भी राहत नहीं मिल रही है। एजेंसी पर हर महीने करीब 15 से 16 हजार सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है, जबकि कुल 22,780 उपभोक्ताओं को कनेक्शन वितरित किए गए हैं। नियमानुसार ग्रामीण उपभोक्ताओं को 45 दिन और शहरी उपभोक्ताओं को 25 दिन के भीतर एक सिलेंडर मिलना चाहिए, मगर हकीकत इससे उलट दिखाई दे रही है।
हैरानी की बात यह है कि पहले जहां हर महीने करीब 11 हजार सिलिंडर की खपत होती थी, वहीं आपूर्ति बढ़कर 17 हजार के करीब पहुंचने के बाद भी गैस की किल्लत बनी हुई है। इससे एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रामजनम, सरिता, सावित्री, रामफल समेत कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस की पर्ची और डीएसी नंबर के लिए सुबह से लाइन लगानी पड़ रही है, फिर भी समय से सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। वहीं, एजेंसी संचालक देवेंद्र प्रताप चंद का कहना है कि गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के जरिए आपूर्ति की जा रही है।
बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, उपनगर स्थित आदर्श इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 11000 से ज्यादा है। वहीं इस इस एजेंसी पर सप्ताह में सिर्फ दो दिन ही गैस सिलेंडर का वितरण हो पा रहा है, जिससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं। इस समय पेट्रोल डीजल के साथ ही साथ गैस सिलेंडर की भी समस्या से लोग परेशान हैं। आदर्श गैस एजेंसी की संचालिका सुमित्रा देवी ने बताया कि इस गैस एजेंसी पर 11000 से ज्यादा उपभोक्ता हैं। बावजूद इसके सप्ताह में सिर्फ दो ही दिन गैस की गाड़ी आ रही है, जिससे कुल 660 सिलिंडर उपलब्ध पा रहा है। लोगों को ऑनलाइन नंबर लगाकर पर्ची दी जा रही है।
सिसवा प्रतिनिधि के अनुसार, सिसवा के सिंह गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर के लिए चार-पांच दिन से उपभोक्ता आ रहे हैं। लाइन में लग रहे हैं। शीतलापुर निवासी महेंद्र का कहना हैं कि तीन दिन से प्रतिदिन गैस लेने आ रहे हैं पर गैस नहीं मिल पा रहा है। सिसवा कस्बा निवासी रिजवान का कहना है कि रात में दस बजे से लाइन में खड़ा था तो सुबह में 10 बजे गैस सिलिंडर मिला। बीजापार पांडेय टोला निवासी मंजीत का कहना है कि गैस गोदाम का चक्कर लगाते लगाते थक गया हूं पर गैस नहीं मिल पा रही है।
स्पीकअप

गैस के लिए 10 दिनों पहले ही बुकिंग किया था। जब डिलीवरी मिलने का समय आया तो मंगलवार को अपने आप ही बुकिंग कैंसिल हो गई। अब दोबारा से बुकिंग करने पर फिर 10 दिनों तक गैस के लिए इंतजार करना पड़ेगा। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

- अफरोज अहमद, नौतनवा
...................

कुछ दिनों पूर्व बुकिंग किया तो डिलीवरी का स्थान घुघली कर दिया गया। दूरी के कारण गैस नहीं ले पाया। फिर मार्च माह में बुकिंग की, उसे कैंसिल कर दिया गया। इसके बाद 28 अप्रैल को बुकिंग की। पांच दिनों बाद 3 मई को पुनः बुकिंग कैंसिल कर दिया गया।
- वाहिद खान, नौतनवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed