फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   foot print of leopard seen in kunwa chhap

Maharajganj News: कुआंचाफ में दिखे तेंदुए के पदचिह्न, ग्रामीण भयभीत

Fri, 13 Jan 2023 08:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
foot print of leopard seen in kunwa chhap
कुआंचाप के महुआ पार टोले में गेहूं के खेत में तेंदुआ के पैर के निशान ।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
कुआंचाफ में दिखे तेंदुए के पदचिह्न, ग्रामीण भयभीत
विज्ञापन

गांगी बाजार। बांकी रेंज के ग्राम कुआंचाप के महुआपार टोले के चार किसानों के खेत में बृहस्पतिवार की सुबह तेंदुए का पदचिह्न देख ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को उपलब्ध कराई है। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर उसकी जांच की।
क्षेत्र में माह भर पहले से तेंदुए के घूमने की सूचना मिल रही है। वन विभाग की ओर से जांच में फिशिंग कैट होने की बात कही जाती थी। कुछ दिन पहले बेलटिकरा के खोलनइया नाले पर फिशिंग कैट की मौत हो गई थी, जिससे लोगों का भय कुछ कम हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह कुआंचाफ के महुआपार के किसान रामधनी, लक्ष्मण, मुकुट व रामशेरे के गेहूं के खेत में जानवर के पैरों का निशान दिखा तो गांव के लोग दहशत में आ गए। गांव के सुग्रीव निषाद ने बताया सुबह हम गेहूं की फसल देखने के लिए गए थे तो खेत में तेंदुआ के पैरों का निशान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान शांति निषाद को सूचित किया गया। प्रधान के पति वीरेंद्र निषाद का कहना है कि विभाग को सूचित किया गया है। वन क्षेत्राधिकारी जगदंबा पाठक ने कहा कि वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया था। पदचिह्न तेंदुए का ही है, मगर किसी ने उसके देखे जाने की बात नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed