फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Food storage big issue in mahrajganj, No money for godown

महराजगंज में खाद्यान्न भंडारण बड़ी समस्या, गोदाम के लिए धनराशि बनी रुकावट

Fri, 07 Feb 2020 04:58 PM IST
Vijay Jain विजय जैन
Updated Fri, 07 Feb 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Food storage big issue in mahrajganj, No money for godown
उपज का भंडारण बड़ी समस्या - फोटो : फाइल फोटो
महराजगंज में किसानों की उपज का भंडारण जिले में बड़ी समस्या है। खरीदे गए खाद्यान्न को व्यवस्थित ढंग से रहने के लिए जिले में गोदाम नहीं है। भूमि की उपलब्धता के बाद भी विगत सात साल से फाइल चल रही है मगर अभी तक गोदाम बनाने को लेकर धनराशि जारी नहीं हो सकी। गोदाम बन जाए तो भंडारण की समस्या समाप्त हो जाए।
विज्ञापन


जिले में किसानों की उपज का भंडारण करने के लिए खाद्य विभाग की तरफ से जोगियाबारी, लोहरपुरवा व बनगढ़िया में डिपो बनाया गया है। तीनों डिपो की क्षमता 57500 मिट्रिक टन है। अधिक उपज पर हमेशा भंडारण की समस्या आती है। पहले से ही भंडारण में आ रही समस्या को देखते हुए सबसे पहले जिलाधिकारी विनय श्रीवास्तव ने भूमि खाद्य विपणन विभाग को उपलब्ध कराते हुए उसका प्रस्ताव भेजा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

प्रगति न देख वर्ष 2013 में तत्कालीन जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने भी डिपो के नाम 1.558 हेक्टेयर भूमि पर गोदाम के निर्माण के लिए 9 करोड़ 94 लाख का प्रस्ताव भेजा था मगर अब तक धनराशि के जारी न होने से भंडारण की समस्या दूर नहीं हो सकी है। यदि विभाग के पास मौजूद इस भूमि पर गोदाम बना दिया जाए तो परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि गोदाम के बनने से खाद्यान्न के भंडारण में राहत मिलेगी। इसे लेकर फिर पहल प्रारंभ होगी।

गोदाम में 14230 मीट्रिक टन खाद्यान्न का होगा भंडारण
हरपुर पकड़ी में बनने वाले गोदाम में 14230 मीट्रिक टन खाद्यान्न का सुरक्षित भंडारण कराया जा सकेगा। किसानों की उपज को बेहतर ढंग से रखने में विभाग को दूसरे पर आश्रित नहीं रहना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed