फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Flaws found in schools

विद्यालयों में मिलीं खामियां

Mon, 29 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Mon, 29 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
अड्डा बाजार। खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) नौतनवा ने सोमवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। एक विद्यालय में भोजन नहीं बना था। और चार विद्यालयों के मेंटेनेंस का धन बैंक खाते से निकासी करके धन के सापेक्ष सामानों की खरीदारी नहीं करने की शिकायत मिली।
विज्ञापन


बीईओ ने चेतावनी दी है कि हफ्ते के भीतर धन के अनुरूप सामानों की खरीदारी नहीं हुई संबधित अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीईओ कुलदीप नरायन सिंह ने बताया कि दोगहरा, अमहवां, बेलहिया एवं मनिकापुर  प्राइमरी और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों तथा प्राथमिक विद्यालय असुरैना का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय बेलहिया में भोजन नहीं बन रहा था। पूछने पर बताया कि जानकारी मिली है कि बेलहिया, अमहवां एवं पड़ौली के जूनियर विद्यालयों के मेंटीनेंस का धन बैंक खाते से निकासी की जा चुकी है। लेकिन विद्यालय पर धन निकासी के सापेक्ष कम मात्रा में सामान मुहैया कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यापक को एक सप्ताह का अंतिम मौका देकर सामान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। निर्देश का पालन नहीं हुआ तो संबंधित अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed