फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'Fix the system by checking booths'

‘बूथों की जांच कर व्यवस्था दुरुस्त करें’

Wed, 16 Jan 2019 11:51 PM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 16 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
'Fix the system by checking booths'
‘बूथों की जांच कर व्यवस्था दुरुस्त करें’ - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में लोकसभा चुनाव के लिए चल रही तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बूथों की जांच कर व्यवस्था दुरुस्त कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन


  कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकसभा चुनाव के सिलसिले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। कहा कि बूथों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था को दुरूस्त कराएं। उन्होंने सभी बूथों का निरीक्षण करने व बिजली, पानी शौचालय, साफ सफाई के साथ ही भवन के बारे में जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए । कहा कि संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की सूची तैयार कर सुरक्षा से जुड़ी सभी तैयारी पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी करें ताकि मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके। इस मौके पर डीएम अमरनाथ उपाध्याय, एडीएम इंद्रभूषण वर्मा, एएसपी आशुतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed