फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five year old child dies after being hit by tractor-trolley

Maharajganj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत

Thu, 23 Jan 2025 10:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 23 Jan 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Five year old child dies after being hit by tractor-trolley
बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बागापार टोला जनकपुर में बृहस्पतिवार की शाम करीब 7 बजे एक पांच वर्षीय बालक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। इस घटना में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बागापार चौकी की पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर महुअवा निवासी सत्तार की कोतवाली थाना के बागापार टोला जनकपुर में ससुराल है। सत्तार का पांच वर्षीय बेटा आसिफ बृहस्पतिवार की शाम अपने नाना जैनुद्दीन अली के घर के सामने सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान बालक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस वाहन को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से बच्चे की मां शहनाज खातून, नाना जैनुद्दीन एवं नानी नसीबुन निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे के चाचा अख्तर अली बदहवास हो जा रहे हैं। मौके पर जुटी भीड़ को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया। बागापार चौकी के इंचार्ज नीतेश कुमार के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed