फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five year old child dies after being hit by tractor-trolley

Maharajganj News: 179 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कठोर चेतावनी नोटिस

Thu, 23 Jan 2025 10:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 23 Jan 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Five year old child dies after being hit by tractor-trolley
लक्ष्मीपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित कक्षा 1 से 8 तक के समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त व मदरसा तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत सभी बच्चों का अपार आईडी जनरेट किया जाना अनिवार्य है। यह कार्य विद्यालय स्तर से होना है, लेकिन लक्ष्मीपुर के 179 स्कूलों ने यू डायस प्लस पर बच्चों के अपार आईडी जनरेट करने का कार्य अभी तक शुरू नहीं किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कड़ी चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीपुर ब्लाॅक में बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय, मान्यता प्राप्त व मदरसा के कुल 286 विद्यालय संचालित हैं। विद्यालयों में अध्ययनरत समस्त बच्चों का अपार आईडी जनरेट करना सबसे महत्वपूर्ण कार्य शासन स्तर से बताया गया है। कुछ शिक्षकों की लापरवाही से लक्ष्मीपुर के 179 विद्यालयों में यह कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं किया गया है। परिषदीय विद्यालय-50, मदरसा-48, मान्यता प्राप्त-80, सहायता प्राप्त विद्यालय-1 शामिल हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा शत प्रतिशत बच्चों की अपार आईडी जनरेट करने के लिए समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, मदरसों एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित करने के बाद भी 179 विद्यालयों में बच्चों के अपार आईडी का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है, जबकि पिछले कई दिनों से विभागीय अधिकारियों की ओर से निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीपुर पिंगल प्रसाद राणा ने संबंधित विद्यालय के समस्त शिक्षकों को कठोर चेतावनी देते हुए 2 दिन में यह कार्य पूर्ण करने का समय दिया गया है। दो दिन में यू डायस प्लस में टीचर मॉड्यूल, प्रोफाइल एवं फैसिलिटी, स्टूडेंट्स प्रोफाइल एवं टीचर्स प्रोफाइल का कार्य पूर्ण करते हुए सभी बच्चों का अपार आईडी हर हाल में जनरेट करने के निर्देश दिए हैं। दो दिनों में यू डायस और अपार आईडी का कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई तय है।

खंड शिक्षा अधिकारी पिङ्गल प्रसाद राणा ने बताया कि अपार आईडी जनरेट का कार्य प्रारंभ न करने वाले संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को कठोर चेतावनी के साथ नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed