{"_id":"5c17f595bdec2256f651fbd5","slug":"five-point-memorandum-sent-to-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम को भेजा पांच सूत्री ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम को भेजा पांच सूत्री ज्ञापन
Tue, 18 Dec 2018 12:44 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
पीएम को भेजा पांच सूत्री ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एडीएम को सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
संगठन के जिलाध्यक्ष रामदुलारे ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से एसटीएसी शिक्षकों के लिए पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए शासनादेश अभी तक जारी नहीं किया गया है। जिससे शिक्षकों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में आरक्ष्ण देने का शासनादेश तत्काल निर्गत किया जाए। जिससे शिक्षकों को आरक्षण का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पुरानी पेंशन बंद करके उसके स्थान पर नई पेंशन स्कीम लागू किया गया है। जिससे शिक्षक व सरकारी सेवक आक्रोशित हैं। पुरानी पेंशन में लोगों का भविष्य सुरक्षित था। जबकि नई पेंशन स्कीम पूरी तरह असुरक्षित है। उन्होंने नई पेंशन स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की। इस मौके पर अनिल कुमार, कुष्ण देव, गणेश चंद्र, संतोष कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।