फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   five injured in road accident

दो बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल

Mon, 26 Jul 2021 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
five injured in road accident
दो बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर स्थित मोहनापुर बाईपास पर सोमवार को दोपहर में दो बाइक सवार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी लक्ष्मीपुर भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

ग्राम पंचायत राजधानी के तीन युवक एक बाइक से और ग्राम हरैया रधुवीर के दो युवक दूसरे बाइक से राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बाईपास से विपरीत दिशा से तेज गति से गुजर रहे थे। जिनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें ग्राम हरैया रघुवीर के अरविंद यादव (18) व रामपलट यादव (16) एवं राजधानी गांव के अमरदीप (24)] विशाल (18) व शिवम (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस की सहायता से घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर लाया गया। चिकित्सकों ने ग्राम हरैया रघुवीर निवासी अरविंद यादव व रामपलट यादव की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर रवि राय ने घायलो का इलाज अस्पताल में होने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed