{"_id":"623c533b8dc16328056e0b54","slug":"fishermen-who-went-out-for-fishing-accidentally-reached-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलती से पहुंचे परदेश: मछली पकड़ते पाकिस्तान पहुंच गए मछुआरे, परिजनों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलती से पहुंचे परदेश: मछली पकड़ते पाकिस्तान पहुंच गए मछुआरे, परिजनों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से मांगी मदद
Thu, 24 Mar 2022 04:48 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, फरेंदा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरेंदा
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 24 Mar 2022 04:48 PM IST
सार
महाराजगंज के बरगाहपुर निवासी उमेशचंद व बब्लू गुजरात के द्वारिका में मछली पकड़ने के दौरान रास्ता भटककर समुद्र के रास्ते पाकिस्तान पहुंच गए। जहां उन्हें जासूसी की आशंका से पकड़ लिया गया। मामले की जानकारी होने पर दोनों के परिजनों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री को ज्ञापन भेजकर उनकी स्वदेश वापसी कराने की मांग की है।
विज्ञापन
गुजरात से राह भटककर पाकिस्तान पहुंचे मछुयारे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराजगंज में धानी ब्लॉक के बरगाहपुर क्षेत्र के रहने वाले उमेशचंद व बब्लू सहानी कुछ वर्ष पहले काम की तलाश में गुजरात के द्वारका गए थे। जहां उन्हें समुद्र में मछली मारने का काम मिला गया, लेकिन दुर्भाग्य से वह मछली पकड़ते-पकड़ते गलती से रास्ता भटककर पाकिस्तान पहुंच गए। इसके बाद जासूसी की आशंका में पाकिस्तान में उन्हें पकड़ लिया गया। इधर जब इनके घर वालों को इसकी सूचना मिली तो सबके होश उड़ गए, वहीं पाकिस्तान में दोनों के साथ यातनाओं को लेकर परिजनों की चिंताएं बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में बब्लू की माता कमलावती व उमेशचंद की पत्नी मंजू देवी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेशमंत्री व मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवारों की ओर से दिए ज्ञापन में उमेशचंद व बबलू की पाकिस्तान से रिहाई के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है। जिससे इन लोगों की जल्द से जल्द रिहाई हो सके।
विज्ञापन
बब्लू की माता कमलावती ने अपनी पीड़ा बयां करने हुए कहा कि घर में एकलौता वही कमाने वाला है। बब्लू से कोई संपर्क न हो पाने से हमारा परिवार बड़े संकट में है। वही, उमेशचंद की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि उसके दो छोटे छोटे बच्चे हैं। परिवार का खर्च वहन करना मुश्किल हो गया है। यदि जल्दी पति की रिहाई नहीं हुईं, तो हम लोगों का जीना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन