फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Firing on BJYM leader

भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री पर प्राणघातक हमला

Sat, 03 Aug 2019 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Firing on BJYM leader
भाजपा के युवा मोर्चा के जिला मंत्री के ऊपर गोली चलने के बाद पुछताछ करते एएसपी - फोटो : MAHARAJGANJ
भाजयुमो के जिला मंत्री पर फायरिंग
विज्ञापन

महराजगंज। शहर में फरेंदा रोड के किनारे रक्षा स्वीट हाउस पर आइसक्रीम खाने दोस्त के साथ आए भाजपा युवा मोर्च के जिला मंत्री पर प्राणघातक हमला हुआ। वह बाल-बाल बच गए। पैर में हल्की खरोच आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं हमलावर दो रांउड फायरिंग कर बाइक से फरेंदा मार्ग से फरार हो गए। कोतवाली पहुंचे भाजयुमो के जिला मंत्री से पुलिस ने घटना की जानकारी हासिल की।
शुक्रवार शाम शहर में फरेंदा मार्ग के किनारे रक्षा स्वीट हाउस पर दो राउंड गोली चलने से दहशत का माहौल हो गया। सभी इधर-उधर भागने लगे। दुकान में लगे शीशे में छेद हो गया। इस घटना में युवा मोर्चा के जिला मंत्री बाल-बाल बच गए। पंतनगर निवासी युवा मोर्चा के जिला मंत्री शिवभूषण चौबे उर्फ चंचल दोस्त मोनू के साथ आइसक्रीम खाने आए थे। दुकान में दोनों बातचीत कर रहे थे कि दो बाइक पर सवार युवक हेलमेट पहनकर आ धमके और दुकान के सामने खड़े होकर पिस्टल निकालकर दो राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। गोली दुकान के शीशी में लगी। इसके बाद दुकान एवं आसपास भगदड़ मच गई। जानकारी होने पर एसपी रोहित सिंह सजवान, एएसपी आशुतोष शुक्ल समेत तमाम पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस शिवभूषण चौबे से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि गोली मारने वाले हेलमेट पहनकर आए थे। एक युवक पहले बाइक से उतरा और गोली चला दी। मैं दुकान में दूसरे कोने चला गया। फिर दूसरा आया और उसने भी गोली चलाई दो राउंड फायरिंग के बाद दोनों तेजी से बाइक से फरार हो गए। चर्चा है कि शिवभूषण से सिसवा कस्बे में किसी से विवाद हुआ था।
विज्ञापन

एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि मामले में बारें में जानकारी हासिल की जा रही है। पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि मामला क्या था। हमला करने वालों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed