{"_id":"5f2456058ebc3e9f94160985","slug":"firing-maharajganj-news-gkp3602165129","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनकर्मियों पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनकर्मियों पर फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शख्स को पकड़ा, आठ बोटा सागौन की लकड़ी, आटो और दो फेटा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग की वन सुरक्षा टीम पर बृहस्पतिवार रात बाइक सवारों द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना तब हुई जब लकड़ी तस्करी के मामले में टीम पकड़ी रेंज से कार्रवाई कर लौट रही थी।
वन विभाग की टीम सूचना के आधार पर पकड़ी रेंज के महलगंज बीट के जंगल में पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले लकड़ी काटने वाले फरार हो गए। मौके पर आटो के साथ आठ बोटा सागौन और दो फेटा(लकड़ी काटने की आरीनुमा वस्तु) भी बरामद हुआ। यहां मौजूद एक शख्स को टीम ने पकड़ लिया। उसे लेकर पकड़ी रेंज की तरफ जाते समय रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने टीम पर फायरिंग की। टीम ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की पर वे भाग निकले। कार्रवाई करने वाली टीम में वन दरोगा नित्यानंद, कासिम अली, वन रक्षक मनीष राणा, वन्य जीव रक्षक जगदीश कुशवाहा, राजेश यादव, अमर विश्वकर्मा, रमेश यादव आदि मौजूद रहे। डीएफओ पुष्प कुमार कांधला ने बताया कि वनकर्मियों की टीम पर फायरिंग हुई है। लकड़ी के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।