फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   fire on plywood shop

प्लाई के दुकान में लगी आग, 20 दमकल की गाड़ियों ने आठ घंटे में आग पर काबू किया

Sun, 11 Jul 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
fire on plywood shop
प्लाई के दुकान में लगी आग, 20 दमकल की गाड़ियों ने आठ घंटे में आग पर काबू किया
विज्ञापन

- पुलिस और सेना की लेनी पड़ी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली। रूपनदेही जिले के भैरहवा में प्लाई की दुकान में शनिवार की रात आग लग गई। रविवार की सुबह करीब आठ घंटे के बाद 20 से अधिक दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने में पुलिस और सेना की भी मदद लेनी पड़ी।
शनिवार रात भैरहवा के नारायण पथ स्थित प्लाई की दुकान में आग लग गई। रविवार सुबह पांच बजे आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन पूर्ण रूप से आग को बुझाने के लिए दोपहर तक पुलिस को मश्क्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

पुलिस डीएसपी सत्यनारायण थापा ने बताया कि जनहानि की घटना नहीं हुई है। सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल सेना और स्थानीय लोगों के सहयोग से साथ आग पर काबू पाने के लिए 20 से अधिक दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया है। भैरहवा, बुटवल, तिलोत्तमा, सैनमिना, लुंबिनी, भैरहवा एयरपोर्ट, नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन और पारसी, कपिलवस्तु और सुनवाल की दमकल गाड़ियों का सहयोग लिया गया। आग से दो मंजिला मकान जल कर खाक हो गया। प्लाइवुड के बड़े गोदाम वाले घर में बिजली के सर्किट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उसी दुकान के मालिक का परिवार ऊपरी मंजिल पर रह रहा था। उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। मकान मालिक सुंदर अग्रहरी ने बताया कि नकदी, मोटरसाइकिल व अन्य सामान समेत पांच करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed