फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fire is raining from the sky, no relief is expected, people are suffering due to heat wave

Maharajganj News: आसमान से बरस रही आग, राहत के नहीं आसार, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

Sun, 19 May 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 19 May 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Fire is raining from the sky, no relief is expected, people are suffering due to heat wave
महराजगंज। आसमान से बरस रही आग ने आम जनमानस का जीना मुहाल कर दिया है। शनिवार को पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में चली लू के थपेड़ों ने बुरा हाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन हीट वेव का अलर्ट रहेगा, 22 मई तक राहत के आसार नहीं हैं। पिछले चार दिन से दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे नहीं आया है। गर्मी के तेवर तल्ख हो रहे हैं और मौसम गर्म बना हुआ है। शुक्रवार को भी सुबह से लेकर रात तक मौसम गर्म रहा और दिन में लू के थपेड़ों के बीच शहरवासी हलकान दिखे। बढ़ती गर्मी का असर जनजीवन पर भी दिखाई दिया। दोपहर के समय सड़कों पर कम ही लोग दिखे। बाजारों में भी रौनक नहीं थी। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 44, न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह कहना है कि दो से तीन दिन तक हीट वेव का अलर्ट रहेगा। शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चलीं। तेज धूप और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। शनिवार को जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वैसे ही सूर्यदेव की तपिश भी बढ़ती चली गई। धूप तेज होने पर लोग सुबह से ही चेहरे और सिर पर कपड़ा ढककर घरों से बाहर निकले। राहगीर गर्मी से बचने के लिए पेड़ या दुकान की छाया में रूककर अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ते दिखे। स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों को घर आने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

टमाटर और खीरे की फसल सूख रही
गर्मी से एक ओर जहां जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं फसल भी प्रभावित हो रही है। तेज धूप और लू के कारण टमाटर और खीरे की फसल सूख रही हैं। किसान खेतों में नमी बनाने के लिए बार-बार सिंचाई करने के लिए विवश हो रहे हैं। गर्मी में टमाटर और खीरे की फसल सूख रही है। किसान बार-बार खेतों की सिंचाई व स्प्रे करने में लगे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में हाथ से पंखा झाल रहे तीमारदार
जनपद में गर्मी और लू के कारण बीमारियां बढ़ गई हैं और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में मरीजों से सभी बेड फुल नजर आ रहे हैं। पंखा धीरे चलने के कारण तीमारदार हाथ से पंखा झाल रहे हैं। बढ़ते तापमान से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। छोटे बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग तक सभी का हाल बेहाल है। जिला चिकित्सालय में बच्चा वार्ड सहित अन्य वार्डों में कोई बेड खाली नहीं है। मरीजों की अधिक संख्या होने की वजह से सभी बेड फुल हैं। सीएमएस डॉ. एपी भार्गव का कहना है कि गर्मी में सभी को अपने बच्चों व खुद को गर्मी से बचाकर रखना होगा। दोपहर के समय सभी लोग घर में ही रहें। अधिक से अधिक पानी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- बच्चों व खुद भी सूती व ढीले कपड़े पहनें

- अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीएं

- दोपहर 12 से चार बजे तक बाहर ना जाएं

- तेज धूप और लू से बचकर रहें, घर में रहें

- तरल पदार्थों का सेवन अधिक से अधिक करें

- खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा का सेवन करें

- बाहर का तला भुना खाना खाने से बचें

दिन में गई बार गुल हो रही बिजली
महराजगंज। गर्मी का असर बिजली पर भी है। खपत बढ़ने के कारण शहर में कई बार बिजली गुल हो रही है। शनिवार सुबह से लेकर शाम तक करीब आठ से 10 बार बिजली गुल हुई। कभी आधे घंटे तो कभी एक घंटे तक बिजली गुल रही है। इससे लोगों को परेशानी हुई। छोटे-मोटे उद्योग धंधे प्रभावित हुए। जरूरी काम पूरे नहीं होने से कारोबारियों को परेशानी हुई। अभिषेक राय ने बताया कि बिजली दिन में कई बार गुल होने से काम पूरा नहीं हो पा रहा है। दरवाजे का तमाम आर्डर मिला है, लेकिन काम करने में समस्या हो रही है। अधीक्षण अभियंता वाई पी सिंह ने बताया कि आपूर्ति शेडयूल के अनुसार हो रही है। संवाद

जल रहा पंखा, खराब हो रही एसी
महराजगंज। गर्मी का असर यह है कि एक दुकानदार के पास एक दिन में कम से कम आठ से 10 पंखे बनने के लिए आ रहे हैं। लगातार पंखे चलने व बिजली कम अधिक होने के कारण जल रहे हैं। शहर में चिऊरहा मोड के पास बिजली मिस्त्री रत्नेश ने बताया कि पंखे एक दिन महज दो चार ही बन पा रहे हैं। गर्मी के कारण कार्य क्षमता भी प्रभावित हो रही है। बिजली गुल रहने से पंखे की बाइंडिंग नहीं हो पा रही है। वहीं एसी मैकेनिक रेयाज कहते हैं कि प्रत्येक दिन दो तीन एससी खराब होने पर बनने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed